{"_id":"6496cf2489f7c10ee50ba7b3","slug":"125-new-city-buses-will-be-linked-to-metro-station-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मेट्रो से सफर करना होगा और आसान, स्टेशन से लिंक की जाएंगी 125 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मेट्रो से सफर करना होगा और आसान, स्टेशन से लिंक की जाएंगी 125 नई बसें
Sat, 24 Jun 2023 04:40 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Jun 2023 04:40 PM IST
सार
लखनऊ मेट्रो के सफर को और आसान बनाने के लिए सिटी बसों को मेट्रो स्टेशन से लिंक किया जाएगा। बसों का रूट तय करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी और रूट तय किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो स्टेशन से 125 नई इलेक्ट्रिक बसों को लिंक किया जाएगा। इससे सफर खासा आसान हो जाएगा। सभी इलेक्ट्रिक बसें 21 मेट्रो स्टेशनों के बीच आवागमन को आसान बनाएंगी। इस संबंध में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आने वाली 125 नई बसों के रूट तय करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया गया है। प्रत्येक रूट पर संचालित होने वाली ई-बसों की समय सारणी भी मेट्रो ट्रेन के हिसाब से बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि नए रूटों के चयन के लिए एक कमेटी बनाकर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मेट्रो रूट तय किए जाएंगे।
विज्ञापन