{"_id":"6a345f11f3259d35f2015144","slug":"125-families-deprived-of-round-the-clock-electricity-and-water-supply-lucknow-news-c-13-lko1096-1789142-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 24 घंटे बिजली-पानी के लिए तरसे 125 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 24 घंटे बिजली-पानी के लिए तरसे 125 परिवार
विज्ञापन
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित अहिबरनपुर उपकेंद्र से जुड़े एलडीए के अनुभूति अपार्टमेंट के 125 परिवार 24 घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरस गए। भूमिगत केबल में फॉल्ट से बुधवार दोपहर 3:30 बजे गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार दोपहर 3:45 बजे आई।
अपार्टमेंट के परिवारों ने बताया कि उपकेंद्र पर शिकायत पहुंची तो कर्मियों ने जांच शुरू की। इसमें भूमिगत केबल में फॉल्ट का पता चला। बिजली चालू करने के लिए दूसरे केबल का विकल्प था, मगर जो आरएमयू (रिंग मेन्स यूनिट) उपकरण लगाया था, उसका हैंडल आरडब्ल्यूए के पास नहीं था। लोगों ने मध्यांचल निगम की एमडी से इसकी शिकायत की। मुख्य अभियंता ने बताया कि उपकरण खोलने वाले हैंडल की पूरी रात तलाश जारी रही। बृहस्पतिवार को कर्मचारी दूसरे जोन से हैंडल लेकर लाए, तब जाकर बिजली चालू हो सकी।
कोई बालकनी में सोया, कोई पहुंचा रिश्तेदार के घर
बुधवार की पूरी रात बिजली न आने से अनुभूति अपार्टमेंट के लोगों की नींद हराम हो गई। कोई बालकनी में सोया तो किसी ने रिश्तेदारों के घर शरण ली। बिजली न आने से पानी संकट भी गहरा गया। इनवर्टरों के भी जवाब दे जाने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। अमित कश्यप ने बताया कि कॉलोनी की रश्मि दुबे और उनका 10 दिन का बच्चा रातभर बेचैन रहे। जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि एसडीओ-एक्सईएन ने मशक्कत के बाद अपार्टमेंट की बिजली चालू की।