{"_id":"6463cb9249aec401d80e6007","slug":"1234-candidates-will-appear-in-the-madarsa-board-exam-in-four-centers-raebareli-news-c-13-1-238794-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार केंद्रों में 1234 परीक्षार्थी देंगे मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार केंद्रों में 1234 परीक्षार्थी देंगे मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Tue, 16 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी, जो 24 मई तक चलेंगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 31 मदरसों के 1234 परीक्षार्थी इम्तेहान देंगे। परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी रहेगी और जिला स्तरीय अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मदरसा शिक्षा परिषद की 17 से 24 मई तक मौलवी/मुंशी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल और फाजिल की परीक्षाएं कराई जाएंगी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के साथ ही जीजीआईसी महराजगंज और जीजीआईसी सलोन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मौलवी/मुंशी (सेकेंडरी) की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आलिम (सीनियर), कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
जिले में संचालित 31 मदरसों के 1234 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे, जिन्हें चारों परीक्षा केंद्रों में आवंटित कर दिया गया है। परीक्षार्थियों में 558 बालक और 676 बालिकाएं शामिल हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। कड़ी निगरानी के बीच नकलविहीन परीक्षाएं कराई जाएंगी।