{"_id":"63ffa76bdc47cbed2f038035","slug":"122-quintal-substandard-salted-fish-raebareli-news-c-13-1-110433-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1.22 क्विंटल घटिया नमकीन पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1.22 क्विंटल घटिया नमकीन पकड़ी
Thu, 02 Mar 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर घटिया व मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने बुधवार को अभियान चलाकर छापा मारा।
पहले दिन भदोखर क्षेत्र में 1.22 क्विंटल घटिया नमकीन पकड़ी। नमकीन व बेसन का नमूना भरने के बाद उसे सील कर दिया गया। नमकीन के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि भदोखर के अजरहा गांव में राजकमल की फैक्टरी में होली पर बिकने के लिए तैयार की जा रही रौनक ब्रांड नमकीन की गुणवत्ता जांची गई। पैंकिंग पर निर्माण और बेचने की अवधि की जानकारी नहीं मिली। नमकीन में घटिया तेल के प्रयोग की भी संभावना मिली। गुणवत्ता खराब लगने पर टीम ने 61 बोरी में रखी 1.22 क्विंटल नमकीन को कब्जे में लेकर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन
नमकीन की कीमत 1.70 लाख रुपये बताई जा रही है। एफएसओ अपराजिता तिवारी ने बेसन व एफएसओ उदयराज मौर्या ने नमकीन का नमूना भरा। इसके अलावा जगतपुर के धर्मदासपुर में एफएसओ राजेश तिवारी ने बलकरन की दुकान से नमकीन, एफएसओ हरेंद्र सिंह ने उत्तरपारा में राम नरायण की दुकान से नमकीन का नमूना भरा। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने बताया कि त्योहार को लेकर अभियान शुरू करा दिया गया है। पहले दिन चार नमूने भरे गए हैं। 1.22 क्विंटल नमकीन को जब्त किया गया है।