{"_id":"5c252c45bdec2256a47cc21a","slug":"121545940037-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल के अंदरूनी मामले में राजभर के बयान की अहमियत नहीं:आशीष पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल के अंदरूनी मामले में राजभर के बयान की अहमियत नहीं:आशीष पटेल
Fri, 28 Dec 2018 01:17 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राजभर बड़े नेता हैं। बड़े नेताओं को कुछ भी बोलने की छूट है। हालांकि आशीष ने यह भी जोड़ा कि राजभर भी अपना दल की राजनीतिक पाठशाला के छात्र रहे हैं और यहीं से निकले हैं। वैसे भी यह मसला उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसलिए इसमें ओमप्रकाश के बयान की कोई अहमियत नहीं हैं।
विज्ञापन
दरअसल, आशीष ने बीते दिनों भाजपा नेतृत्व पर सहयोगी दलों को अपमानित करने का सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था। इसी कड़ी में आशीष ने बुधवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी का कोई पदाधिकारी प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों में शिरकत नहीं करेगा। इस पर भाजपा के खिलाफ हमलावर रहने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपना दल पर तंज कसते हुए कहा था कि क्या अब तक सो रहे थे। अब चुनाव आया है तब अपमान याद आ रहा है।
विज्ञापन
जब मैंने भाजपा के खिलाफ यह बात उठाई थी तो किसी ने साथ नहीं दिया था। राजभर ने यहां तक कहा था कि 21 महीने की सरकार में तो अपना दल ने खूब मलाई काटी और अब चुनाव सिर पर आया तो गठबंधन धर्म और नैतिकता याद आई है। अद नेता भाजपा के खिलाफ यह दिखावा अपने समाज को भ्रमित करने के लिए कर रहे हैं। राजभर के इस बयान को नजरअंदाज करते हुए आशीष ने कहा कि राजभर के बयान को इतना महत्व देना मेरे लिए उचित नहीं हैं। यह मेरे दल का नजरिया है, इसलिए इस मामले में राजभर के बयान पर गौर करना बेकार है।
विज्ञापन