{"_id":"5b3a5a964f1c1ba93b8b4574","slug":"121530550934-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म दफ्तर में घुस साढ़े छह लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री फार्म दफ्तर में घुस साढ़े छह लाख लूटे
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोतवाली नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास एक पोल्ट्री फार्म का कार्यालय है। रात में छह नकाबपोश बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर नौ कर्मियों को असलहे के बल पर बंधक बनाकर 6.50 लाख रुपये नगदी लूट ली।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। डीआईजी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। शहर के बीच हुई डकैती की घटना से लोग दहशत में हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम के सामने मोहल्ला सत्तीकुआं निवासी रमेश चंद्र शर्मा का मकान है। उनके मकान में कोलकाता की शालीमार कंपनी का पोल्ट्री फार्म का कार्यालय है।
यहां पर ब्रांच मैनेजर कोतवाली देहात के टेंड़वा बंसत निवासी लालप्रताप सिंह समेत लगभग दस कर्मचारी हैं। यहां लगभग 6.50 लाख रुपये की रकम काउंटर में रखी थी। रविवार रात करीब पौने बारह बजे गेट पर कुछ लोगों ने दस्तक दी। गोदाम इंचार्ज उदयभान ने गेट खोल दिया।
विज्ञापन
गेट खुलने पर नकाबपोश छह बदमाश अंदर घुस गए। सभी के हाथ में रिवॉल्वर और पिस्टल थी। कर्मचारियों को सभी ने बंधक बना लिया। इसके बाद काउंटर में रखी नगदी लूटकर फरार हो गए। विरोध पर कुछ कर्मचारियों को मारापीटा और धमकाया।
सूचना मिलने पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। देवीपाटन मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने घटनास्थल का दौरा कर डकैती के संबंध में जानकारी ली।
सीसीटीवी कैमरे थे खराब
कंपनी के कार्यालय में एक सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन यह काफी दिनों से खराब था। इससे बदमाशों की कोई तस्वीर भी पुलिस के हाथ नहीं लग सकी। पुलिस ने सभी कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की है। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।