फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नवजात का शव लेकर भागे कुते, ताकती रही पुलिस

नवजात का शव लेकर भागे कुते, ताकती रही पुलिस

Wed, 23 May 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
नवजात का शव लेकर भागे कुते, ताकती रही पुलिस
बहराइच। एक नवजात के शव को बुधवार को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां खड़े लोगों से बात करने लगी। इतने में ही कुत्ते शव लेकर भागने लगे। दो सिपाहियों ने पीछा किया पर कुत्तों को पकड़ न सके। जहां नवजात का शव मिला वहां पास में तीन नर्सिंग होम हैं।
विज्ञापन


आशंका है कि वहीं से किसी ने नवजात को नाले में फेंका होगा। फेंकते समय नवजात जिंदा था या मृत, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला कानूनगोपुरा उत्तरी में जिला अस्पताल के ठीक सामने एक गली है। इसमें बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास कुछ लोगों ने नवजात के शव को नाली में पड़ा देखा। लेकिन लोग आते-जाते रहे।
विज्ञापन


तभी कुत्तों का झुंड पहुंच गया। कुत्तों ने शव को नाली से खींचा और निवाला बना लिया। इस दौरान कुछ संवेदनशील लोग रुके, लेकिन शव को कुत्तों से छुड़ाने की जहमत नहीं ली। संवेदनाएं तार-तार होती दिखीं। कुछ लोगों ने हिम्मत कर डायल 100 को फोन किया। डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मिनट तक सिपाही भी मोहल्लेवासियों से बातचीत में व्यस्त रहे। इसी दौरान कुत्तों का झुंड शव को लेकर भाग निकला। दो सिपाहियों ने पीछा किया, लेकिन शव को कुत्तों से छुड़ाने में सफल नहीं हो सके। नवजात किसका था, इसका भी पता नहीं लग सका है।


नाली में नवजात के शव को फेंकने का मामला गंभीर है। जानकारी नहीं थी, पता चला है। मामले में जांच कराएंगे। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed