फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तीमारदारों ने डॉक्टर और स्वीपर को पीटा, ओपीडी ठप

तीमारदारों ने डॉक्टर और स्वीपर को पीटा, ओपीडी ठप

Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
तीमारदारों ने डॉक्टर और स्वीपर को पीटा, ओपीडी ठप
हरचंदपुर (रायबरेली)। सीएचसी हरचंदपुर में इलाज में लापरवाही और गंदगी का आरोप लगाकर बुधवार देर रात मरीज के साथ आए तीमारदारों ने स्वीपर और डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस बात से गुस्साए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी ठप कर दी। कर्मियों ने सीएचसी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया और गेट के बाहर खडे़ होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे करीब चार घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर तीन तीमारदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

सोहाई बाग की महिला साधना सिंह को बुधवार देर रात इलाज के लिए सीएचसी हरचंदपुर लाया गया। इसके बाद रात में ही सीएचसी में गंदगी और इलाज में देरी देखकर साधना के साथ आए तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले स्वीपर विक्की की पिटाई कर दी, फिर इमरजेंसी में तैनात डॉ. सचिन निगम से अभद्रता कर मारपीट की। मामले की सूचना मिलने पर डॉयल 100 पुलिस रात में ही सीएचसी पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

तीमारदारों की दबंगई से गुरुवार की सुबह नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। साथ ही सभी स्वास्थ्य सेवाआें को भी ठप कर दिया और गेट पर ही एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने थाने में तहरीर देकर सोहाई बाग निवासी अजय सिंह, मनोज यादव तथा सुधीर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का आश्वासन दिया, तब स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा शांत हुआ। इससे अपराह्न 12 बजे तक ओपीडी शुरू नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष बृज मोहन सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज हुआ नहीं, घरों को बैरंग लौटे
सलेमपुर गांव के रहने वाले मनीष, अनूप, असनापुर गांव के शिव बहादुर, अर्जुन यादव का कहना था कि उन्हें बुखार आ रहा था। इसलिए सीएचसी इलाज कराने आए थे। यहां आकर जानकारी हुई कि स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं। इसलिए इलाज नहीं हो सका। मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। इसी तरह अन्य रोगी रहे, जिनका इलाज नहीं हो सका और उन्हें मायूस होकर घरों को लौटना पड़ा।


हरचंदपुर सीएचसी में चिकित्सक व स्वीपर की पिटाई किए जाने का मामला गंभीर है। इस मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है। अस्पताल के अंदर किसी की गुंडागर्दी नहीं करने दी जाएगी।
-डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed