{"_id":"5aae9f654f1c1bb9758b5fc5","slug":"121521393509-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बांके से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को बांके से काट डाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुतुबनगर (सीतापुर)। पिसावां थाना क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने चरित्रहीन होने के शक में पत्नी को बांके से काट डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी घर पर ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
पिसावां थाना क्षेत्र के देवगवां गांव निवासी रामसागर की पत्नी रामरानी (40) दोपहर को आंगन में घरेलू काम निपटा रही थी। इसी बीच उसका पति रामसागर वहां पहुंचा और पत्नी पर चरित्रहीन होने के आरोप लगाने लगा। इस बात का पत्नी ने विरोध किया तो रामसागर भड़क गया। दोनों के बीच तकरार बढ़ने पर रामसागर पत्नी को पीटते हुए कमरे में खींच ले गया। बताते हैं कि वहां पर बांका रखा हुआ था। इससे पहले कि पत्नी कुछ समझ पाती। रामसागर ने बांके से रामरानी पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। महिला की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन रामसागर का यह रूप देख सभी सहम गए। रामसागर बांके से तब तक रामरानी पर प्रहार करता रहा, जब तक वह निढाल नहीं हो गई। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद वह आंगन में बैठ गया। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी रामसागर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिलते ही सीओ मिश्रिख राधारमण सिंह भी पिसावां पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिसके चलते ही उसने बांके से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बांका बरामद नहीं हो सका है, उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
वारदात से सहम गए बच्चे
बताया जा रहा है कि रामसागर के सात बच्चे हैं। वारदात के दौरान सलोनी (12), गौरी (10), जूली(7), सत्येंद्र (5) व सोनम (3) घर पर ही थीं। बच्चे इस वारदात से बेहद सहमे हुए थे। सलोनी ने रोते-रोते बताया कि उसका बड़ा भाई कहीं बाहर काम करता है। वारदात से पहले उसके पिता ने कुछ रुपये दिए थे और कहा था कि चीज ले आओ। बच्चे जैसे ही घर से निकले, रामसागर विवाद करने लगा। यह देख बच्चे सहम गए, जो अपनी मां को बचाने का प्रयास भी नहीं कर सके। वारदात से बच्चे इस कदर सहमे हुए हैं कि किसी से बात भी नहीं करना चाहते।