{"_id":"5a7499d24f1c1b8a268b8062","slug":"121517590994-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी से मुश्किल में परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी से मुश्किल में परीक्षार्थी
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोड्र परीक्षा में प्रवेश पत्र वितरण के बाद उसमें खामियां सामने आ रही हैं। खास तौर पर विषय में कमियां हैं। परीक्षार्थियों ने जो विषय भरा था, उससे हटकर विषय आवंटन हुए हैं। इन कमियों को दूर कराने के लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण लगभग जिले में हो चुका है। प्रवेश पत्र मिलने के बाद उसमें अब खामियां सामने आ रही हैं। ऐसे ही कुछ छात्र शुक्रवार को परेशान देखे गए। ब्रह्मदत्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैलाही में शिक्षणरत हाईस्कूल की छात्रा साक्षी पांडेय ने अपने परीक्षा आवेदन में कला विषय भरा था, लेकिन उसके स्थान पर अंग्रेजी विषय का आवंटन हो गया है। ऐसे ही कई अन्य छात्र छात्राएं भी विषय त्रुटि को लेकर परेशान हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को पहले ही निर्देश भेजा जा चुका है कि यदि प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि हो तो अपने लॉगइन से उसको सही कराने के लिए परिषद को भेजें और डुप्लीकेट प्रवेश पत्र परीक्षार्थी को तत्काल उपलब्ध कराएं।
बेसिक शिक्षकों के भरोसे होगी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद वित्त विहीन शिक्षक संघ द्वारा परीक्षा के दौरान ड्यूटी न करने की नोटिस कुछ दिन पूर्व डीआईओएस कार्यालय को दी थी। इस नोटिस के बाद प्रशासन बेसिक शिक्षक को ज्यादा से ज्यादा संख्या में परीक्षा ड्यूटी में लगाने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि हमारे पास एडड स्कूल के 119, राजकीय विद्यालय के 34 शिक्षक मौजूद हैं। जबकि वित्तविहीन स्कूलों के 500 शिक्षकों ने परीक्षा में ड्यूटी करने की सहमति भेजी है। जबकि परीक्षा में 1300 कक्ष निरीक्षक की आवश्यकता है। ऐसे में अवशेष शिक्षकों की पूर्ति के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है।