{"_id":"601af3318ebc3e4b3a33e419","slug":"12000-health-worker-will-get-vaccine-today-lko-city-news-lko5630541157","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण अभियान के तहत 12 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण अभियान के तहत 12 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण से एक दिन पहले गुरुवार को करीब 12 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा।
इनमें से छूटे स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्करों के साथ होगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिंह के बताया कि सभी कर्मियों को मोबाइल पर मेसेज भेज दिया है कि वे समय पर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच जाएं।
गुरुवार को 33 अस्पतालों में वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए 99 बूथ बनाए गए है। हर बूथ पर 125 हेल्थ वर्करों को टीका लगेगा।
वहीं, शुक्रवार को 76 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें फ्रंट लाइन वर्करों को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वैक्सीन लगेगी।
कल फ्रंट लाइन वर्कर को यहां लगेगा टीका
- कलेक्ट्रेट परिसर के दो बूथों पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का टीकाकरण होगा।
- महानगर भाऊराव देवरस अस्पताल में पीएसी जवानों को लगाई जाएगी वैक्सीन।
- बीकेटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पंचायत कर्मचारियों का टीकाकरण।
- रेलवे हॉस्पिटल में जीआरपी जवानों को लगाया जाएगा कोरोना का टीका।
- बिजनौर रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप में जवानों का टीकाकरण होगा।
- आलमबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शृंगार नगर पीएचसी में बूथ बनाए गए हैं।
- अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिजर्व पुलिस लाइन के जवानों का टीकाकरण होगा।