{"_id":"5fe0db3e8ebc3e3c53106d6e","slug":"120-gaushalas-to-be-set-up-send-proposal-to-dm-chief-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"120 गौशालाएं स्थापित होंगी, डीएम भेजें प्रस्ताव : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 गौशालाएं स्थापित होंगी, डीएम भेजें प्रस्ताव : मुख्य सचिव
Mon, 21 Dec 2020 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
गौशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जिलाधिकारियों को गौशालाएं स्थापित करने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। नई गौशालाओं की स्थापना के लिए 147 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। इससे 120 गौशालाएं खोली जा सकती हैं। उन्होंने कहा है कि जरूरी होने पर राज्य वित्त आयोग के बजट से गौ सेवक भी रख सकते हैं। मुख्य सचिव ने ये निर्देश सोमवार को ऑनलाइन जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, राजस्व, खाद्य एवं रसद, कृषि, पशुधन व पर्यावरण आदि विभागों के कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान दिए। साथ ही उन्होंने गरीब व निराश्रितों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने और जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने रैंडम आधार पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी जांचने को कहा।
उन्होंने कहा कि बड़ी गौशालाओं का निरीक्षण जिलाधिकारी स्वयं करें। गौ आश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव व उनके इलाज की समुचित व्यवस्था भी की जाए। गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। गौ आश्रय स्थलों के लिए जो धन उपलब्ध कराया जाता है उसका समय से उपभोग प्रमाण पत्र भिजवाएं ताकि मांग प्राप्त होने पर तत्काल धन उपलब्ध कराया जा सके।
जब तक किसानों का धान आएगा, केंद्र चालू रहेंगे
मुख्य सचिव ने कहा है कि जब तक क्रय केंद्रों पर धान आ रहा है, तब तक ये केंद्र चालू रहेंगे और खरीदारी जारी रहेगी। उन्होंने धान क्रय केंद्रों के संचालन और धान व मक्के की खरीद की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर अधिक किसान आ रहे हैं, वहां अतिरिक्त केंद्र खोले जा सकते हैं। उन्होंने राइस मिल्स के स्टॉक की चेकिंग कराने और भुगतान की समीक्षा करते रहने निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को यूरिया, डीएपी, बीज व अन्य कृषि निवेश पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, किसी भी चीज की कोई समस्या न होने पाए।

निर्माण कार्य तय समय में पूरा करें : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा है कि निर्माण कार्य तय समयावधि में पूरे किए जाएं। उन्होंने इसके लिए सभी संबंधित विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव सोमवार को लोकभवन में ईपीसी मोड के अंतर्गत 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। तिवारी ने सभी निर्माण कार्यों के लिए समय-सारिणी बनाने और नोडल अधिकारियों को उसी के हिसाब से साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिन निर्माण कार्यों के लिए डीपीआर बन गई है तथा ईपीसी मोड पर निविदा की कार्यवाही की जानी है, उनकी समस्त औपचारिकताएं पूरी कर 31 मार्च 2021 तक निर्माण शुरू करा दिया जाए। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव आयुष विभाग डा. प्रशांत त्रिवेदी, सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।