{"_id":"68a23d673b7516df4b0ad097","slug":"12-trains-including-lucknow-gorakhpur-express-will-remain-cancelled-lucknow-news-c-13-1-lko1001-1341372-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Mon, 18 Aug 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित गोविंदनगर-टिनिच-गौर-बभनान स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के लिए नॉन इंरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 18 से 21 अगस्त तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी, जबकि 14 बदले रूट से चलाई जाएंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस 18 को निरस्त रहेगी। गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ-पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, गोरखपुर-सीतापुर सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 को निरस्त रहेंगी। भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू, गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर एक्सप्रेस, नकहा-नौतनवा-नकहा सवारी गाड़ी, गोरखपुर-गोंडा ट्रेनें 18 व 19 अगस्त, गोंडा से 19 एवं 20 को चलने गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी, सीतापुर सिटी से चलने वाली सीतापुर सिटी-गोंडा, सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। 20 व 21 अगस्त को गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी व गोंडा से चलने वाली गोंडा-गोरखपुर निरस्त रहेंगी।
बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-आजमगढ़ एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, आनंदविहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, आनंदविहार-रक्सौल एक्सप्रेस, मथुरा छपरा एक्सप्रेस, अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस 18 को परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 और 19 को परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएंगी।