फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 thousand lekhpal recruited soon

यूपी में बहुत जल्द होगी 12 हजार लेखपालों की भर्ती

Tue, 05 May 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 05 May 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
12 thousand lekhpal recruited soon

दैवी आपदा से होने वाले नुकसान के सर्वे और रोजमर्रा के कामकाज के लिए सरकार जल्द ही लेखपालों की कमी दूर करने जा रही है। लेखपालों के पांच हजार पद और सृजित करने के साथ ही मौजूदा समय में खाली लगभग सात हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन ने 12 हजार नए लेखपालों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव सोमवार को राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानूनगो पद के लिए पहले से सृजित 2400 पदों के अलावा 1308 पदों की स्वीकृति तत्काल जारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदोन्नति की प्रक्रिया भी होगी शुरू

12 thousand lekhpal recruited soon

पदोन्नति कोटा में आने वाले पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। यूपी लोक सेवा आयोग के माध्यम से 625 कानूनगो की भर्ती के लिए पत्र भेजा गया है, जिस पर जल्द अमल का अनुरोध भी आयोग से करने के उन्होंने निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार व कानूनगो आदि पदों पर विभागीय प्रोन्नति कोटा नियमानुसार पूर्ण कराकर पात्र कर्मियों को आगामी दो माह में पदोन्नत किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 18 मई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के राजस्व न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की समीक्षा भी की जाएगी। इस बाबत तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed