{"_id":"68134997178e52b4ad0a5539","slug":"12-people-cheated-of-rs-2-84-crore-name-of-plot-fraud-report-filed-police-investigating-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : प्लॉट के नाम पर 12 लोगों से 2.84 करोड़ की ठगी, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : प्लॉट के नाम पर 12 लोगों से 2.84 करोड़ की ठगी, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
Thu, 01 May 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 May 2025 05:35 PM IST
सार
लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी वसुंधरा लोटस के सीएमडी के खिलाफ 12 लोगों से 2.84 करोड़ रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए, लेकिन न रजिस्ट्री हुई और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट फर्म वसुंधरा लोटस के सीएमडी सुधीर सिंह के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि सुल्तानपुर रोड पर आवासीय योजना में प्लॉट का झांसा देकर सुधीर ने 12 लोगों से 2.84 करोड़ रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
मूलरूप से गाजीपुर के भवरपुर निवासी दिवाकर नाथ राय के मुताबिक वर्ष 2018 में प्लॉट खरीदने के लिए हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित वसुंधरा लोटस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में संपर्क किया था। सीएमडी सुधीर सिंह और अन्य लोगों से हुई बातचीत में प्लॉट की कीमत 6.56 लाख रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather: 60 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी... वज्रपात का भी अलर्ट; जानें पूर्वानुमान
विज्ञापन
पीड़ित ने प्लॉट बुक कर 25 प्रतिशत एडवांस 1,64,062 रुपये चेक से दिए थे। कंपनी ने 30 माह बाद रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने किस्तों में 2.93 लाख रुपये जमा किए थे। तय समय बाद संपर्क करने पर सुधीर ने टालमटोल शुरू कर दी। रुपये वापस मांगे तो आनाकानी की गई।
ये भी पढ़े- UP: एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष ने दिए FIR के निर्देश, बाबा साहब के साथ अखिलेश के चेहरे के कोलाज का मामला
पीड़ित ने बताया कि उनके अलावा गाजीपुर के पीयूष राय से 57 लाख रुपये, मुक्तेश्वर राय 55 लाख रुपये, मनोज चौरसिया से 49.57 लाख रुपये, मऊ के संदीप कुमार राय, बलिया निवासी अवनीश कुमार राय से 5.70 लाख, बिहार के पवन कुमार से 2.81 लाख रुपये, गाजीपुर के राजेश कुमार राय व उनकी पत्नी श्वेता राय से पांच लाख, उदय प्रकाश यादव से 3.50 लाख, अंजू चौरसिया से 47.28 लाख रुपये और गाजीपुर के हनुमान सिंह यादव से 55.45 लाख रुपये ठगे हैं। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रूढ़वाल से शिकायत की थी।