{"_id":"5dbbf3498ebc3e017b4c17a5","slug":"12-kids-fall-ill-after-drinking-mattha-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में मट्ठा पीने से 11 बच्चे बीमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में मट्ठा पीने से 11 बच्चे बीमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
Sat, 02 Nov 2019 12:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
मट्ठा पीकर बीमार हुए बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गुड़ मिलाकर मट्ठा पीने से 11 बच्चे बीमार हो गए। सभी गांव के एक घर में कुंवारी पर गए थे। सभी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी की तबियत में सुधार है। चिकित्सक का कहना है कि ये सभी दूषित मट्ठा पीने से बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
पूरे तिवारी मजरे रामगढ़ टिकरिया निवासी जगदीश के घर कुंवारी के लिए बच्चों को बुलाया गया था। कुंवारी में सभी बच्चों को गुड़ व मट्ठा दिया गया। कुंवारी खाने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद बच्चों को नींद आ गई। इसी बीच सभी की हालत बिगड़ गई। प्रतिका, आंसी, अंश, शिखा, सुनैना, लक्ष्मी, वैशाली, जीतू, रितिक, स्मिता, ऋषि को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों का कहना है कि ऐसा कभी नहीं हुआ। पहली बार गांव में इस तरह की बात हुई है। बच्चों के बीमार होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि मट्ठा कई दिन पुराना था। इसी वजह से वह दूषित हो गया। मट्ठा पीने से ही बच्चे बीमार हुए हैं। सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। अब हालत सामान्य है।
विज्ञापन