फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 houses burnt out in a village of Bahraich

बहराइच में अज्ञात कारणों से लगी आग में 12 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जलकर खत्म

Wed, 03 Mar 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Mar 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
12 houses burnt out in a village of Bahraich
बहराइच के घरों में लगी आग। - फोटो : amar ujala

बहराइच के कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरा के मजरे पबेरन पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन घर जलकर राख हो गए तथा दस लाख रूपये  से अधिक की संपत्ति व नकदी भी जलकर खाक हो गयी।

विज्ञापन


पबेरन पुरवा मे सहजराम के फूस के मकान में अज्ञात कारणो से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे गांव में फैल गई। जिससे गुल्लू, बजरंगी, फेरे, कैलाश, छोटेलाल, सहज राम, लल्लू, नकछेद, माधव, देशराज सहित एक दर्जन लोगों के घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


अग्निकांड मे गुल्लू की भैंस भी बुरी तरह झुलस गई तथा बजरंगी का आठ हजार रूपये नगद, व अनाज कपड़े भी जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड की घटना में दस लाख रूपये रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल विजय कुमार ने अग्नि पीड़ित गांव पहुंचकर हुए नुकसान का आकलन किया तथा रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजा। तहसीलदार शिव प्रसाद ने बताया कि अग्नि पीड़ितों को शीघ्र ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed