फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 die in cracker factory blast in mohanlalganj.

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: अब तक 12 मौत, गहराया मातम

Wed, 24 Sep 2014 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Sep 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
12 die in cracker factory blast in mohanlalganj.

जिस गांव से पूरे शहर के दशहरा और दीवाली जैसे त्योहार रोशन होते थे, वहां हर सुबह मौत का पैगाम लेकर जा रही है और मातम गहरा रहा है।

विज्ञापन


बात हो रही है मोहनलालगंज के सिसैंडी गांव की। शनिवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अब तक पांच साल के एक बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि इलाके की एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक के बाद एक तीन धमाके हुए।

दरअसल, एक मुस्लिम परिवार कई साल से पटाखे बनाने का काम कर रहा था। इनके पास पटाखे बनाने का लाइसेंस भी था। शनिवार सुबह अचानक पटाखे बनाते वक्त आग लग गई और धमाके शुरू हो गए।

धमाके इतने वीभत्स थे कि घर की छत गायब हो गई। छत पर लेटी बेटी के भी चीथड़े उड़ गए और जिस खटिया पर वह लेटी थी, वो दूर नीम के पेड़ पर जा अटकी। उसके हाथ-पैर भी 50 मीटर दूर इधर-उधर पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके इतने जोरदार थे कि आस पास के दो घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बचने की उम्मीदें कम

12 die in cracker factory blast in mohanlalganj.

बताया जा रहा है कि जो चार घायल अभी अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे हैं, उनके भी बचने की उम्मीदें बहुत कम हैं। सभी की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।

गौरतलब है कि हादसे की सूचना जब तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते तक पहुंचती, आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग और धमाके ने 15 अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश: डीएम
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एडीएम ई राजेश पांडे इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। फैक्ट्री संचालक के पास 2015 तक के लिए लाइसेंस है।

नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम: आईजी
मकान में भारी मात्रा में बारूद रखा था जबकि विस्फोटक सामग्री के भंडारण के लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। पटाखा बनाते वक्त लापरवाही के चलते हादसे की बात सामने आई है। प्रशासन के अफसरों के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। विस्फोटक सामग्री किस क्षमता की थी, इसका पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद

12 die in cracker factory blast in mohanlalganj.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। गंभीर घायलों को 50 हजार, साधारण घायलों को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

हालांकि, डॉक्टर्स की टीम घायलों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टरों को उम्मीद भी है कि वे गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। राज्य सरकार भी इस मामले पर नजर रखे हुए है और परिजनों को हर तरह की सुविधा देने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed