फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12-day Faculty Development Program on Digital Revolution begins.

Lucknow News: डिजिटल क्रांति पर 12 दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

Tue, 14 Jul 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
12-day Faculty Development Program on Digital Revolution begins.
नेशनल पीजी कॉलेज
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने संयुक्त रूप से 12 दिवसीय एआईसीटीई अटल एडवांस्ड फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम का सोमवार को शुभारंभ किया है। यह कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम का विषय व्यवसाय, शिक्षा और सामाजिक सततता के लिए डिजिटल क्रांति का उपयोग रखा गया है। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय पीजी कॉलेज के प्रबंधक उज्ज्वल रमन सिंह, प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राम कृष्ण जायसवाल उपस्थित रहे। आईआईआईटी लखनऊ के निदेशक प्रोफेसर अरुण मोहन शैरी ने डिजिटल परिवर्तन : अवधारणाएं, रुझान और प्रभाव विषय पर व्याख्यान दिया। उच्च शिक्षा के थ्रीके फ्रेमवर्क की व्याख्या की। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और बिग डेटा की अवधारणाओं को समझाया। द्वितीय तकनीकी सत्र में बीबीडी विश्वविद्यालय के प्रो. प्रवीण शुक्ला ने व्यवसाय और शिक्षा में उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed