फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 children died in an accident in Lucknow.

स्कूल की बस डंपर से टकराई, 12 बच्चे जख्मी

Fri, 06 Nov 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
12 children died in an accident in   Lucknow.

राजधानी लखनऊ के समतामूलक चौक पर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे सुशांत गोल्फ सिटी स्थित जीडी गोयनका स्कूल की बस बेकाबू होकर मौरंग लदे डंपर से जा टकराई। हादसे में स्कूल मालिक सर्वेश गोयल की दो बेटियों अनाहिता व नंदनी सहित 12 बच्चे घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


परिवारीजनों को सूचना देने के साथ ही राहगीर बच्चों को अपने वाहनों से लोहिया अस्पताल ले गए। गोमतीनगर पुलिस डंपर और बस जब्त कर थाना ले आई। हालांकि, यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


गोमतीनगर एसओ श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि महानगर में गोमती नदी में सफाई का काम चल रहा है। यहां से डंपर मौरंग लेकर चालक कानपुर निवासी अमरजीत गोमतीनगर जा रहा था। समतामूलक चौक पहुंचते ही उसने डंपर सड़क किनारे रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से आ रही जीडी गोयनका स्कूल की बस डंपर के दायीं पहिये से जा टकराई और रगड़ती हुई आगे निकल गई। तेज धमाके के कारण कुछ बच्चे नीचे गिर पड़े और रोने-चीखने लगे। किसी का होंठ फट गया तो किसी का माथा फूट गया। राहगीरों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

एसओ ने बताया कि बस चिनहट निवासी अमरेश खरे की है और इसे कुलदीप चला रहा था। अमरेश की कई बसें हैं जो अलग-अलग स्कूल से अटैच हैं। कुलदीप और बस में बैठी स्कूल की आया जानकीपुरम निवासी आरती को भी चोटें आई हैं।

बच्चे कहते रहे ‘प्लीज ड्राइव स्लोली’ पर ड्राइवर ने नहीं सुनी

12 children died in an accident in   Lucknow.

स्कूल बस निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी से बच्चों को लेकर बंधा रोड पर पहुंची तो ड्राइवर कुलदीप से स्पीड बढ़ा दी। बस लहराने लगी तो बच्चों ने ड्राइवर को टोका। बोले, ‘प्लीज ड्राइव स्लोली।’ पर ड्राइवर ने अनसुना कर दिया। इस दौरान जिस डंपर से बस टकराई वह आगे ही चल रहा था। आया आरती ने कहा कि अगर ड्राइवर बच्चों की बात मान लेता तो हादसा न होता।

ये बच्चे हुए घायल
अर्पण अग्रवाल (16), क्लास 11-सी, पिता संजीव अग्रवाल
कृष्णा अग्रवाल (10),  क्लास 5-बी, पिता लोकेश अग्रवाल
गर्व अग्रवाल (11), क्लास 6-बी, पिता आलोक अग्रवाल
शौर्य गर्ग (11), क्लास 6-ए, पिता सचिन गर्ग

गौरिका शुक्ला (6),  क्लास 1-बी, पिता सूर्य सिंह
आर्यन श्रीवास्तव (8),  क्लास 2-बी, पिता अनुराग श्रीवास्तव
ईशान शर्मा (10), क्लास 5-ए, पिता सुमंत
विवान शुक्ला (5),  क्लास केजी, पिता विश्वास शुक्ला

अनाहिता गोयल (4), क्लास नर्सरी, पिता सर्वेश गोयल
नंदिनी गोयल (11), क्लास 7, पिता सर्वेश गोयल
इकेश गुप्ता (7), क्लास 2-सी, पिता आशीष गुप्ता
टिंकू सिंह (4), क्लास नर्सरी, मां शालिनी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed