{"_id":"67a1266ec30e64d9470fbb29","slug":"118-officers-joined-the-army-showed-strength-in-the-parade-lucknow-news-c-13-knp1050-1061325-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 118 अफसर सेना में हुए शामिल, परेड में दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 118 अफसर सेना में हुए शामिल, परेड में दिखाई ताकत
विज्ञापन
परेड में शामिल सैन्य अफसर।
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर सोमवार को परेड आयोजित की गई। 118 अफसर परेड में शामिल हुए, जो पाठ्यक्रम पूराकर सेना का हिस्सा बन गए। इसमें 22 महिला अफसर भी शामिल रहीं।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि नौ हफ्तों का कोर्स युवा सशस्त्र बलों को गहन युद्ध चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण प्रदान करता है। सशस्त्र बल चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों को सशक्त बनाने के लिए पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। परेड की समीक्षा सेंटर के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने की।
15 गढ़वाल राइफल के कैप्टन योगेश गंगवार को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड अधिकारी चुना गया। उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। फील्ड इवेंट में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के लिए असम राइफल्स प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल के कैप्टन सोनरेनशांगबम जेट सिंह को मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर समीक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन व परेड के लिए सराहा गया। अधिकारियों को कॉलेज में दिए गए ज्ञान को लगातार उन्नत करने और आगे बढ़ाने की सलाह दी। दो सौ से अधिक माता-पिता और पाठ्यक्रम अधिकारियों के रिश्तेदारों ने परेड देखी।