{"_id":"6791053e0eb93874b60aadd2","slug":"118-more-posts-increased-in-junior-assistant-recruitment-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कनिष्ठ सहायक भर्ती में अब 3284 पदों पर होगी भर्ती, संशोधन की अंतिम तारीख 29 जनवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कनिष्ठ सहायक भर्ती में अब 3284 पदों पर होगी भर्ती, संशोधन की अंतिम तारीख 29 जनवरी
Wed, 22 Jan 2025 08:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:44 PM IST
सार
विभिन्न विभागों में की जा रही कनिष्ठ सहायक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब 3284 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों के लिए चल रही कनिष्ठ सहायक भर्ती में 118 पद और शामिल हो गए हैं। इस तरह अब भर्ती प्रक्रिया 3284 पदों के सापेक्ष होगी। हाल ही में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसमें से 464 पद भी बढ़ाए थे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को ही समाप्त हुई है। जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 29 जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से पूर्व में विभिन्न विभागों के लिए कनिष्ठ सहायक के 2702 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस बीच राज्य कर विभाग में पद बढ़ गए। जबकि अब राजस्व परिषद में पद बढ़े हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आए हुए आवेदनों में बढ़े पद शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन, आवेदन शुल्क जमा व सबमिट करने की अंतिम तिथि पूर्व निर्धारित ही रहेगी।
विज्ञापन