{"_id":"5afc723f4f1c1bdb408b5d89","slug":"11526493759-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बुखार का प्रकोप, पांच चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल बुखार का प्रकोप, पांच चपेट में
Updated Wed, 16 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बुखार का प्रकोप, पांच चपेट में
सीतापुर। खैराबाद नगर क्षेत्र के वार्ड कटरा के अर्जुनपुर मोहल्ले में लाल बुखार का प्रकोप फैल रहा है। इसकी चपेट में पांच लोग आ चुके हैं। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि, लाल बुखार की पुष्टि हुई है। जल्द ही टीम भेजकर मोहल्ले में दवाएं वितरित कराएंगे।
अर्जुनपुर में रहने वाली रेखा जायसवाल (25), उसकी पुत्री अंशिका (6) व पुत्र सूर्यांश (4) वर्ष को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। सीएचसी में जांच व इलाज कराने पर लाल बुखार होने की पुष्टि हुई है।
रेखा के घर में रहने वाले आदित्य जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल (10) तथा वैष्णवी जायसवाल (6) वर्ष भी लाल बुखार की चपेट में हैं। इनका इलाज भी सीएचसी में चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमाशंकर का कहना है कि, लाल बुखार होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
गुरुवार को गांव में टीम भेजकर दवाएं वितरित कराई जाएंगी। उन्होंने बताया संक्रमण के कारण लाल बुखार होता है। खांसी के कारण तथा संपर्क में आने पर ये फैल सकता है। घर में साफ-सफाई रखें और जो व्यक्ति इससे पीड़ित है उसे दवाओं के साथ ही विटामिन युक्त पौष्टिक भोजन कराएं।