{"_id":"5af730224f1c1bd6408b4d3e","slug":"11526149154-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीओ समेत 20 कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीओ समेत 20 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Updated Sun, 13 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के नवागत सीडीओ ने कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को विकास भवन स्थित सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 20 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का पूरा कार्यालय स्टाफ ही नदारद मिला। स्वच्छता मिशन कार्यालय में गंदगी पसरी मिली। इस पर गुस्साए सीडीओ ने गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही कार्यालयों की सफाई व्यवस्था को 15 दिनों में दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार ने विकास भवन के तीन मंजिला भवन में स्थित सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। भूतल पर स्थित डीडीओ कार्यालय, परियोजना निदेशक दफ्तर, मनरेगा कार्यालय, कौशल विकास मिशन व जिला विकलांग अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद मिले, मगर अधिकतर कार्यालयों में सफाई का अभाव पाया गया। फाइलों का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय व स्वच्छ भारत मिशन के दफ्तर में गंदगी पसरी मिली। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अभय प्रताप रमन, पिंकी श्रीवास्तव, अरुण कुमार व जिला स्वच्छ भारत प्रेरक बृजनंदन बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। जिला युवा कल्याण विभाग में प्रेमनाथ वर्मा, प्रधान सहायक पृथ्वीराज व कनिष्ठ सहायक गैरहाजिर मिले। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के दफ्तर से अवर अभियंता केपी सिंह व अवर अभियंता तकनीकी नदारद मिले। नेडा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व सर्व शिक्षा अभियान के दफ्तर में अभिलेखों का रखरखाव खराब मिला। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पूरे स्टाफ के साथ अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वह समाज कल्याण मंत्री की बैठक में शामिल होने नवाबगंज गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी भी मंत्री की मीटिंग में बताए गए। डूडा के परियोजना अधिकारी गैरहाजिर मिले। कार्यक्रम विभाग के मुखिया गैरहाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान डीपीओ समेत विभिन्न कार्यालयों के करीब 20 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस पर सीडीओ ने गैरहाजिर कर्मचारियों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब किया है।