{"_id":"5abbc3e44f1c1bd4298b4602","slug":"11522254820-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर अब हाईटेक मशीन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर अब हाईटेक मशीन से होगी निगरानी
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी अब सीमा पर हाईटेक मशीन से निगरानी करेगी। सीमा पर भारत व नेपाल से आने वाले लोगों के सामान से भरे बैग की जांच एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन स्कैनर इनर विजन मशीन से की जाएगी।
मशीन का ग्रीन सिग्नल मिलने पर ही यात्री आगे रवाना हो सकेंगे। मशीन की स्थापना सुरक्षा व्यवस्था और चौकस करने के लिए की गई है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट से गुजरने वाले लोग संदिग्ध वस्तुओं का लेनदेन आसानी से कर लेते हैं। इसका प्रमुख कारण वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था का लचीला होना है।
लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गृह मंत्रालय के निर्देश पर बार्डर आउट पोस्ट पर एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन स्कैनर इनर विजन मशीन मंगलवार को स्थापित कर दी गई हैं।
इसका उद्घाटन मंगलवार देर शाम को एसएसबी के उपमहानिरीक्षक एसके सारंगी ने फीता काटकर किया। उप महानिरीक्षक ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाईटेक मशीन की स्थापना सीमा पर की गई है।
विज्ञापन
अब भारत व नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों के पास मौजूद बैग, बॉक्स व अन्य सामग्री की जांच मशीन से की जाएगी। उप महानिरीक्षक ने कहा कि धातुओं की जांच भी अब आसानी से की जा सकती है।
मशीन की स्थापना से सीमा की सुरक्षा मजबूत होगी। मादक पदार्थों को भी सीमा पार करने से रोका जा सकेगा। इस अवसर पर सेनानायक अनिल कुमार गिरी, उपसेनानायक जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
ग्रीन सिग्नल मिलने पर ही जाएंगे यात्री
एसएसबी के उप महानिरीक्षक एसके सारंगी ने बताया कि सीमा पर एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन स्कैनर इनर विजन मशीन से यात्रियों के बैग की जांच आसानी से की जा सकेगी। मशीन के ग्रीन सिग्नल पर ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। रेड सिग्नल दिखने पर सामानों की जांच की जाएगी।