फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पति ने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को धारदार हथियार से काट डाला

पति ने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को धारदार हथियार से काट डाला

Wed, 03 Jan 2018 01:54 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
पति ने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को धारदार हथियार से काट डाला
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पति पर दो भाइयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप
विज्ञापन

लहरपुर/लालपुर (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात भाइयों के साथ मिलकर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस मारपीट के दौरान चोट लगने से महिला की मौत बता रही है। जबकि मृतका के पिता का कहना है कि पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की है।

पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या, मारपीट आदि का केस किया है। घटना के बाद से आरोपी पति व उसके भाई फरार हैं। कोतवाली क्षेत्र के काठकोला निवासी रामरतन उर्फ मंझिले का घरेलू समस्याओं को लेकर अपनी पत्नी कामिनी देवी (30) से विवाद हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इसी बीच कामिनी अपने पति से उलझ गई। तकरार बढ़ने पर रामरतन इस कदर झल्लाया, कि वह कमरे में रखा बांका उठा लाया। जिसके बाद पत्नी पर प्रहार कर दिया। घटना देर रात की है। रामरतन के घर विवाद की आवाज सुन गांव के निवासी मौके पर पहुंचे, तो कामिनी का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष से कामिनी के पिता कृपाराम निवासी ग्राम रेवान, थाना रेउसा ने पुलिस को बताया कि इस हत्या में रामरतन के भाई नेतराम व विक्रम भी शामिल हैं।

आरोप है कि रामरतन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों भाईयों ने कामिनी की पिटाई की, जिसके बाद रामरतन ने धारदार हथियार से कामिनी पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अब तक जांच में पता चला है कि मामूली बात को लेकर पति से कामिनी का विवाद हुआ था।

इसी बीच पति ने किसी चीज से कामिनी पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि कामिनी के पिता की तहरीर पर आरोपी पति रामरतन उर्फ मझिले, उसके भाई नेतराम व विक्रम के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

घटना के बाद से सहमे हैं बच्चे
रामरतन व कामिनी देवी के तीन बच्चे हैं। इनमें शिवपाल (10), जितिन (7) व सुघर सिंह डेढ़ वर्ष का है। घटना के बाद ये बच्चे काफी सहमे हुए हैं। कत्ल के संबंध में इन बच्चों ने बताया कि किसी काम को लेकर पापा व मम्मी में विवाद हो गया। इसी बीच पापा ने किसी चीज से मम्मी पर प्रहार कर दिया।

जिससे मम्मी की हालत बिगड़ गई, कुछ देर बाद मां ने दम तोड़ दिया। इन बच्चों ने अपनी मां की मौत अपनी आंखों के सामने देखी है, इस वजह से वे बेहद सहमे हुए हैं। हालांकि बच्चे इस घटना में अपने चाचाओं का नाम नहीं ले रहे हैं। बच्चे मां व पिता के बीच विवाद होने की बात कह रहे हैं।

छिन गया मां का आंचल
रामरतन के पुत्र शिवपाल व जितिन रोटी खा लेते हैं, लेकिन डेढ़ वर्ष का सुघर सिंह अभी भी मां के आंचल में छिपकर दूध पीता था। सुघर मां के शव को देखकर बिलख पड़ता था, वह बार-बार मां के आंचल की तरफ दौड़ रहा था। उसे समझ में नहीं आ रहा था, कि आखिर मां उसे गोद में क्यों नहीं उठा रही है?

आखिर क्यों इतना तेज बिलखने के बावजूद मां उसे अपने आंचल की छांव नहीं दे रही है। बच्चे को बिलखते देख, वहां पहुंचे रिश्तेदार उसे गोद में लेकर चुप कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुघर का बिलखना बंद नहीं हो रहा था।

मां का शव पड़ा, पिता फरार
रामरतन के तीन बच्चे बेहद परेशान हैं। एक मां कामिनी देवी थी, जो इनकी एक पुकार पर दौड़ी चली आती थी। दूसरी तरफ पिता भी बच्चों का कम ख्याल नहीं रखते थे। न जाने इस हंसते खेलते परिवार को किसकी नजर लग गई। जो मां व पिता की लड़ाई में मां कामिनी की जान चली गई।

मंगलवार को कामिनी का शव घर के बाहर रखा था, लेकिन उसका पति घर से गायब था। बच्चे मां के शव को देखकर बिलख रहे थे, उन्हें पिता के सहारे की जरूरत थी, लेकिन पिता ने ऐसा गुनाह कर डाला था, जो लौटकर घर नहीं आ सकता था। बच्चे हैरान व परेशान थे, कि आखिर वे किसके आगे अपना दुखड़ा रोयें।

बच्चे बार-बार मां व पापा को आवाज दे रहे थे, लेकिन मां तो उनको छोड़कर कर हमेशा के लिए ऐसी जगह चली गई थी, जहां से लौटकर कोई नहीं आता है। वहीं उनका पिता कहीं छिप गया था। दर्द ऐसा था, कि जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आईं। घर पर मौजूद रिश्तेदार बच्चों को दिलासा दे रहे थे।


ग्रामीणों ने साधी चुप्पी
इस वारदात को लेकर काठकोला गांव में सन्नाटा सा पसरा हुआ है। गांव के बाशिंदों ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, पति व पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। सोमवार रात भी उन्होंने पति व पत्नी के बीच झगड़े की आवाज सुनी थी। जिसके बाद पता चला कि मारपीट में पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed