फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मंदिर स्वामी के भतीजों ने पुजारी को पीटने के बाद खेत में फेंका, हालत बिगड़ी

मंदिर स्वामी के भतीजों ने पुजारी को पीटने के बाद खेत में फेंका, हालत बिगड़ी

Wed, 03 Jan 2018 01:59 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
मंदिर स्वामी के भतीजों ने पुजारी को पीटने के बाद खेत में फेंका, हालत बिगड़ी
demo pic
पुलिस ने तलाशकर सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन

रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक मंदिर स्वामी के भतीजों ने मंदिर के पुजारी को जान से मारने की नीयत से बांधकर खेत में डाल दिया। उसे खेत में डालने से पहले आरोपियों ने जमकर पिटाई की। इस सर्द मौसम में रात के वक्त काफी देर तक खुले आसमान के नीचे खेत में पड़े रहने से पुजारी की हालत बिगड़ गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत में सुधार आ रहा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का कारण मंदिर की जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कोडऱी खनेवा मितौरा निवासी पुत्तीलाल गौतम ने गांव में ही राम जानकी मंदिर का निर्माण करवाया था। इस मंदिर के ट्रस्ट को पुत्तीलाल ने 9 बीघा जमीन भी दे दी है। इसी मंदिर पर गांव के कुंवरचंद यादव को पुजारी बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर पुत्तीलाल के भतीजे केशवराम व फूलचंद बैर मानने लगे। आरोप है कि सोमवार रात केशवराम व फूलचंद मंदिर पर पहुंचे। यहां पर दोनों ने मंदिर के पुजारी को दबोच लिया। जिसके बाद उनको जमकर पीटा, बेसुध होने पर उसे बांधकर निकट के एक खेत में डाल दिया।

मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ निकले, तब उन्होंने खेत में पड़े पुजारी को देखा। इस पर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। खेत में काफी देर तक खुले आसमान के नीचे पड़े रहने के कारण पुजारी की हालत बिगड़ चुकी थी। इस पर पुलिस ने उसे उठाकर तत्काल कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया।

दोपहर को होश में आने पर पुजारी ने गांव के केशवराम व फूलचंद का नाम पुलिस को बताया। घटना के संबंध में पुजारी के परिवारीजनों ने मंदिर के स्वामी पुत्तीलाल के भतीजे केशवराम व फूलचंद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


आरोप लगाया है कि मंदिर की 9 बीघा जमीन हथियाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed