फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रंजिश में प्रधान ने कोटेदार के घर बोला धावा, 3 जख्मी

रंजिश में प्रधान ने कोटेदार के घर बोला धावा, 3 जख्मी

Sun, 10 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में प्रधान ने कोटेदार के घर बोला धावा, 3 जख्मी
रिसियामोड़ (बहराइच)। तुला मझौव्वा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान व उसके समर्थकों ने गांव के कोटेदार के घर पर धावा बोल दिया। कोटेदार के भाई और दो अन्य लोगों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची डायल 100 की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने 17 लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत तुला मझौव्वा गांव निवासी ग्राम प्रधान वकील अहमद और गांव के कोटेदार निसार अहमद के बीच में पुरानी रंजिश है। दो माह पूर्व प्रधान व उनके समर्थकों ने कोटेदार की पिटाई की थी। इस मामले में कोटेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी रंजिश को लेकर प्रधान वकील अहमद और उसके समर्थक रविवार दोपहर कोटेदार निसार अहमद के घर पहुंच गए। सभी लाठी-डंडे और असलहे से लैस थे। सभी ने कोटेदार के भाई इसरार की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों में संघर्ष होने लगा। सूचना मिलने पर डायल 100 के सिपाही मौके पर पहुंच गए। इसी बीच कुछ लोगों ने डायल 100 के वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोटेदार की तहरीर पर 17 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रधान वकील के भाई हमीद व हदीस खां समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed