BTC:11 हजार सीटें खाली, काउंसलिंग होगी जल्द
बीटीसी की रिक्त सीटों को भरने के लिए अब पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को प्रस्ताव भेज दिया है।
वहां से अनुमति मिलने के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेशभर में मौजूदा समय बीटीसी की 11,300 सीटें खाली हैं।
प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। इसलिए बीटीसी करने वालों का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है।
ताकि बार-बार न करनी पड़े काउंसलिंग
युवाओं में बढ़ता क्रेज देखकर निजी क्षेत्रों में धड़ाधड़ कॉलेज खुल रहे हैं। प्रदेश में मौजूदा समय 696 निजी बीटीसी कॉलेज हैं और इसमें 34,800 सीटें हैं।
निजी कॉलेजों को अभी तक संबद्धता मिलने की वजह से सभी सीटें नहीं भर पाई हैं। मौजूदा समय निजी कॉलेजों में 11,300 सीटें हैं।
इसलिए एससीईआरटी चाहता है कि इन सीटों को भरने के लिए बार-बार काउंसलिंग न करनी पड़े इसलिए दोगुना के स्थान पर पांच गुना अभ्यर्थियों को बुला लिया जाए।