{"_id":"5dad48488ebc3e93ab3b97cd","slug":"112-will-be-new-emergency-number-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकालीन सेवा के लिए 100 नहीं, अब 112 नंबर पर करें फोन, 26 अक्तूबर से शुरू होगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकालीन सेवा के लिए 100 नहीं, अब 112 नंबर पर करें फोन, 26 अक्तूबर से शुरू होगी सेवा
Mon, 21 Oct 2019 11:25 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस वैन पर 112 नंबर अंकित कर दिया गया है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं के लिए 26 अक्तूबर से 112 नंबर डायल करना होगा। 100 नंबर को 112 नंबर पर परिवर्तित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 26 अक्तूबर से यूपी 100 को बदलकर 112 कर दिया जाएगा। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। रविवार को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया।
विज्ञापन
एडीजी यूपी 100 असीम अरुण ने बताया कि कुछ मोबाइल नेटवर्क से 112 डायल करने में समस्या थी, जिसका समाधान कर दिया गया है। साथ ही 112 इंडिया एप से भी यूपी की आपातकालीन सेवाओं को जोड़ दिया गया है। 112 नंबर पर कॉल करने से नेविगेशन में निश्चित लोकेशन मिलेगी। इस सेवा से फायर सर्विसेज, एंबुलेंस और एसडीआरएफ को भी जोड़ा गया है। पुलिस की गाड़ियों और साइन बोर्ड से यूपी 100 का लोगो हटाया जाएगा।
विज्ञापन
100 नंबर पर कॉल करने से भी मिलेगी मदद
असीम अरुण ने बताया कि पूरे देश में एक आपातकालीन नंबर 112 का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हालांकि 26 अक्तूबर के बाद भी 100 नंबर को चालू रखा जाएगा क्योंकि यह काफी पहले से चला आ रहा है। एप के माध्यम से भी पुलिस, फायर और चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन