{"_id":"5b43a6f24f1c1bc4248b55d1","slug":"111531160306-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास की रकम के बंदरबांट की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास की रकम के बंदरबांट की होगी जांच
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने सरेनी ब्लॉक के गहरौली गांव में प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत है कि प्रधान पति ने लाभार्थियों से साठगांठ करके आवास के लिए मिले धन का बंदरबांट कर लिया और आवासों का निर्माण नहीं कराया। डीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम को सात दिन में जांच पूरी करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
सरेनी ब्लॉक के गहरौली गांव निवासी संजय सिंह व जितेंद्र कुमार ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया कि गांव के ही भास्कर सिंह और रामकरन सिंह को प्रधानमंत्री आवास के लिए 1.20-1.20 लाख रुपये दिए गए हैं। आरोप है कि प्रधान पति व लाभार्थियों ने सांठगांठ कर रकम खाते से निकाल ली मगर अब तक आवासों का निर्माण नहीं कराया। आरोप है कि, रकम की बंदरबांट कर ली गई है।
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए डीआरडीए के परियोजना अधिकारी प्रेमचंद्र पटेल और जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर तिवारी की टीम गठित कर दी है। टीम को सात दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। डीपीआरओ सीके वर्मा ने बताया कि, जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।