फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो झुलसे, मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो झुलसे, मौत

Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो झुलसे, मौत
इकौना (श्रावस्ती)। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गृह स्वामी व राजगीर जलने लगे। कुछ ही पल में दोनों की मौत हो गई। महिला भी करंट लगने से झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। हादसा छत ढालने के लिए पटरा बिछाते समय हुआ।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के गाम इकौना देहात के मजरा नत्थापुरवा निवासी सकटू (50) पुत्र कंधई ने नए मकान का निर्माण करवा रहा है। इससे सटकर हाइटेंशन लाइन गुजरी है। इसी के बगल छत की सीढ़ी पर छत डालने के लिए सटरिंग कराई जा रही थी।
विज्ञापन


सकटू पत्नी, सुगना (47) व राजगीर राधेश्याम (32) थाना क्षेत्र के लालपुर खदरा के मजरा बलुहा निवासी के साथ छत पर मौजूद था। पटरा बिछाते समय अचानक सकटू व राधेश्याम हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर जलने लगे। इसके पहले कि सुगना कुछ समझ पाती, उसे भी बिजली का झटका लगा। वह सीढ़ी की छत से मकान की छत पर आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र इकौना सहित पुलिस को दी। जब तक विद्युत आपूर्ति बाधित होती सकटू व राधेश्याम की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने सुगना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

उप जिलाधिकारी इकौना सुभाष चंद्र प्रजापति ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

पाई-पाई जोड़कर बनवा रहा था घर
नत्थापुरवा निवासी सकटू फूस के मकान में रहता था। कुछ माह पूर्व ही भवन का निर्माण शुरू कराया था। उसका सपना था कि वह बेटे अनिल (20), किशोर (12), पत्नी सुगना व तीन पुत्रियों के साथ नए घर में रहेगा। पाई-पाई जोड़कर नए मकान का निर्माण शुरू कराया था।

लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। सकटू के नए घर का सपना, सपना ही रहेगा। नए घर की चाहत में उसकी जान चली जाएगी। यह सोचकर परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।


लाइनमैन के मना करने के बाद भी भवन स्वामी हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनवा रहा था। पावर कॉर्पोरेशन की कोई जिम्मेदारी नहीं है। फिर भी जो संभव होगा क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
-रमा शंकर मौर्य, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed