फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दस केंद्रों पर मदरसों के पांच विद्यार्थी देंगे परीक्षा

दस केंद्रों पर मदरसों के पांच विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 14 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दस केंद्रों पर मदरसों के पांच विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बहराइच। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होंगी। जिले में तीन राजकीय और सात अनुदानित कॉलेजों को मदरसा की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। परीक्षा में 5029 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कॉलेजों में आंतरिक उड़ाका दस्तों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की ओर से बहराइच जनपद में 67 मदरसों को मान्यता दे गई है। इन सभी की ओर से मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया गया है। मदरसों में मुंशी, मौलवी, आमिल, फाजिल आदि के 5029 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक परीक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


इसको देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय मिश्र ने बताया कि बहराइच शहर में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व कैसरगंज में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सात अनुदानित कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इन केंद्रों पर आंतरिक उड़ाका दस्तों का भी गठन किया गया है। सभी केंद्रों पर प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक और मदरसों के प्रधानाचार्यों को सह केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।

चार सचल दस्ते भी गठित
मदरसा बोर्ड में नकल को रोकने के लिए जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने चार सचल दस्तों का गठन किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरकांत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय मिश्र और दिव्यांगजन अधिकारी एके गौतम की अगुवाई में गठित दस्ते छापेमारी करते रहेंगे।


मजिस्ट्रेटों की भी लगी ड्यूटी
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने सभी दस केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। पांच सेक्टर बनाते हुए पीओ डूडा, तहसीलदार सदर, महसी, कैसरगंज और नानपारा को सेक्टर मजिस्ट्रेट व सभी तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed