फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पति ने पत्नी व बेटी को बांके से काट डाला

पति ने पत्नी व बेटी को बांके से काट डाला

Sun, 25 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी व बेटी को बांके से काट डाला
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के चैना गांव में शनिवार की रात शराबी व्यक्ति ने मामूली विवाद होने पर अपनी पत्नी व बेटी को बांके से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह घर से भाग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में महिला के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रामकोट थाना क्षेत्र के चैना गांव निवासी विजय शराब पीने का आदी है। शनिवार की रात वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी रामदेवी उर्फ मीना देवी (32) ने नाराजगी जताई। पत्नी के नाराजगी जताने पर विजय भड़क गया और उसकी पिटाई करने लगा। वह इस कदर उग्र हुआ कि बांके से पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। इसी बीच विजय की पुत्री सावित्री देवी (10) वहां पहुंची और अपनी मां को बचाने का प्रयास करने लगी। इस पर विजय ने पुत्री पर भी हमला कर दिया। वह पत्नी व बेटी पर तब तक प्रहार करता रहा, जब तक दोनों की सांसे नहीं थम गईं। पत्नी व बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद विजय घर से भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच-पड़ताल की। इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विजय, उसके पिता जगदीश, भाई मनोज व उसकी पत्नी सुआ पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में मीना के भाई लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के जमुनिहा निवासी फूलचंद ने विजय, उसके पिता जगदीश, भाई मनोज व उसकी पत्नी सुआ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है। रामकोट थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर विजय समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना का कारण विजय को शराब पीने से मना करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मां व बहन को खोकर सहम गया फुल्लू
बताया जा रहा है कि विजय व रामदेवी के दो संतान थीं। इनमें सावित्री (10) व फुल्लू (5) वर्ष का है। फुल्लू घटना के संबंध में कुछ बताने को तैयार नहीं है। वह बेहद सहमा हुआ है। वह इतना जरूर बता रहा है कि उसकी मां रामेदवी व बहन सावित्री की हत्या उसके ही पिता विजय ने की है। वहीं, वह भी कारण नहीं बता पा रहा है। फुल्लू ने बताया कि घटना के दौरान वह सो रहा था। मां रामदेवी की चीख से उसकी नींद टूटी। जब देखा तो मां व पिता के बीच संघर्ष हो रहा था। कुछ ही देर में पिता घर से भाग गए। जबकि घर में उसकी मां रामदेवी व बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में काम करता था विजय
बताते हैं कि विजय मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। वह राजस्थान में पत्थर कटाई का काम करता है। हाल ही में होली पर वह घर आया था। गांव के लोगों की मानें तो विजय शराब के नशे का आदी था, जिसकी वजह से उसके घर में अक्सर मारपीट होती रहती थी। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार की रात भी उन्होंने विजय के घर झगड़े की आवाज सुनी। लोगों ने समझा कि रोज की तरह वह आज भी सिर्फ हंगामा कर लोगों की नींद खराब कर रहा है। इस वजह से कोई विजय के घर नहीं पहुंचा। जबकि विजय अपने घर में पत्नी बेटी पर जानलेवा हमला कर रहा था।


अलग-अलग संदेह
चेना गांव में मां व बेटी की हत्या को लेकर लोग तरह-तरह के संदेह जता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विजय जब शराब पीकर घर पहुंचा, तब पत्नी ने शराब पीने को लेकर नाराजगी जताई। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि विजय आधी रात को नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी से खाना बनाने को कहने लगा। पत्नी ने जब मना किया, तब विजय भड़क गया और उसने अपनी पत्नी व बेटी को बांके से मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed