फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे

सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 03 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है। जिले के 92 केंद्रों पर 77 हजार 107 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। जिले को 16 सेक्टर में बांटा गया है। 14 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


शनिवार को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर केंद्र प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। सिटिंग प्लान के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी सोमवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विभाग की ओर तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार 77 हजार 107 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। उनकी चेकिंग भी कर ली गई है। पारदर्शितापूर्ण परीक्षा के लिए जिले को 16 सेक्टरों में बांटा गया है।

इनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। 14 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जहां पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट स्वयं तैनात रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र पर्याप्त संख्या में भेज दिए गए हैं। परीक्षा के दिन समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

परीक्षा तैयारी के मद्देनजर शनिवार को शहर के तारा महिला इंटर कॉलेज, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, जीआईसी और जीजीआईसी में पूरे दिन विद्यालय प्रशासन जुटा रहा। सिटिंग प्लान के साथ ही अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

28 सौ शिक्षक बनेंगे कक्ष निरीक्षक
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी 92 परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के लिए 2800 शिक्षकों की जरूरत होगी। इनमें लगभग 2200 शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों से लिए गए हैं। सभी को परिचय पत्र जारी किया जाएगा।

आठ उड़नदस्ता टटोलेंगे केंद्र
डीआईओएस ने बताया कि आठ उड़ाका दल बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व अधिकारियों की अगुवाई में उड़ाका दल गठित हुए हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर नकलविहीन परीक्षा के लिए तलाशी लेंगे। किसी भी नकलची छात्र को बख्शा नहीं जाएगा।


परीक्षा प्रक्रिया की तैयार होगी सीडी
बोर्ड परीक्षा पारदर्शितापूर्ण हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों के कक्ष को सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है, यहां पर सीसीटीवी गतिविधियों की सीडी तैयार की जाएगी। उस सीडी को प्रतिदिन केंद्र व्यवस्थापकों को डीआईओएस कार्यालय मुहैया कराना होगा, जिससे कि परीक्षा की स्थितियों पर नजर रखी जा सके।
-अजयदीप सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed