{"_id":"5a3957684f1c1bcd6d8b5029","slug":"111513707368-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। साइबर क्राइम के जरिये एक महिला के खाते से 98 हजार रुपये जालसाजों ने निकाल लिया। पीड़िता ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर की रहने वाली रूपाली सिंह पत्नी मनोज कुमार का बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खाता है। 17 दिसंबर की शाम करीब सात बजे रूपाली अपने पति व बच्चों के साथ इलाहाबाद बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंची थीं।
मनोज कुमार ने एटीएम से दो हजार रुपये निकालकर रूपाली को दे दिया और बच्चों को पत्नी के साथ घर भेज दिया। दूसरे दिन रूपाली के मोबाइल पर 98 हजार एक सौ 14 रुपये निकल जाने का मैसेज आया तो वे सन्न रह गईं।
दंपती बैंक पहुंचे और एकाउंट को सीज कराते हुए डिटेल निकाला। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि उनके खाते से आठ बार में पूरे रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।