{"_id":"59da5da44f1c1bce538b65e0","slug":"111507483044-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, छह पर केस
कुर्सी (बाराबंकी)। घुंघटेर थाना क्षेत्र के सराय शहबाज गांव के अमर सिंह (23) की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया है।
पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को मृृतक के शव को सड़क पर रखकर लोगों ने प्रदर्शन किया। मांग करते हुए कहा कि शव का पोस्टमार्टम दोबारा करवाया जाए जिस पर सीओ ने मांग मानने की बात कही तो प्रदर्शन समाप्त हो सका है।
बताते चले कि घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय शहबाज निवासी अमर सिंह पुत्र शंकर सिंह शुक्रवार शाम घर से निकला था। इस बीच शनिवार को गांव के बाहर लगे पीपल के पेड़ पर अमर सिंह का शव लटकने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के गुप्तांग व शरीर में चोट के कई निशान मिले थे जिससे उसकी हत्या करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव की अनीता सिंह पत्नी धर्मवीर सिंह, मोटा व नितिन पटवा निवासी टिकैतगंज कुर्सी व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद गांव पहुंचे परिवारीजनों ने बाबागंज-टिकैतगंज मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
परिवारीजनों का कहना था कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण सही नहीं निकला है और दोबारा पीएम करवाया जाए। जिस पर सीओ फतेहपुर राजेश यादव व एसओ आरपी रावत ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराते हुए दोबारा शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही है।
इसके साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसओ आरपी रावत ने बताया कि परिवारीजनों का आरोप है कि आरोपी अनीता से मृतक अमर सिंह के अवैध संबंध थे। जबकि अनीता व मुकदमे में दूसरे आरोपी नितिन के बीच भी संबंध हो गए थे। इसी के चलते अमर सिंह की हत्या की गई है।