फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11000 home for lucknow by UP govt.

अखिलेश ने लखनऊ को दी 11 हजार घरों की सौगात!

Sun, 03 May 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
11000 home for lucknow by UP govt.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट समाजवादी आवासीय योजना के शिलान्यास के साथ ही शनिवार को राजधानी को करीब 11000 आवासीय यूनिट की सौगात भी मिल गई। मार्च 2016 तक एक लाख समाजवादी आवासों का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही आवास विकास परिषद इन आवासों के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। एलडीए ने भी करीब 1500 फ्लैटों का पंजीकरण खोला है। इसमें जनेश्वर एंक्लेव योजना कुर्सी रोड के 500 फ्लैटों के लिए और पुरानी ग्रुप हाउसिंग स्कीम के बचे हुए करीब 1000 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने की घोषणा की है। एलडीए की इन योजनाओं के लिए यूको बैंक की प्राधिकरण शाखा से फॉर्म की बिक्री आगामी बुधवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद ने अवध विहार योजना में दो, वृंदावन फेज-4 में एक और आम्रपाली योजना में भी एक जगह समाजवादी आवास बनाए जाने की घोषणा की है।

इन भवनों के लिए पांच फीसदी धन पंजीकरण के साथ, 10 फीसदी अलॉटमेंट के बाद एक महीने में और बकाया धन अगले 33 महीने में लगाई जाने वाली 11 तिमाही किस्तों में आवंटी को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कीमों में रजिस्ट्रेशन खुला

11000 home for lucknow by UP govt.

गोमती एंक्लेव, अवध विहार योजना
करीब 300 वर्ग फीट के 768 फ्लैट होंगे। इनका कारपेट क्षेत्रफल करीब 300 वर्ग फीट और कीमत करीब 12.25 लाख रुपये होगी। करीब 440 वर्ग फीट कारपेट एरिया के 576 फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत करीब 16.36 लाख रुपये होगी। जबकि, 660 वर्ग फीट कारपेट एरिया के 624 फ्लैट होंगे, जिनका लागत मूल्य 23.25 लाख रुपये तय किया गया है।

गोवर्धन इन्क्लेव, वृंदावन योजना
करीब 300 वर्ग फीट के 768 फ्लैट होंगे। जिनका कारपेट क्षेत्रफल करीब 300 वर्ग फीट और कीमत करीब 12.25 लाख रुपये होगी। करीब 440 वर्ग फीट कारपेट एरिया के 384 फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत करीब 16.36 लाख रुपये होगी। जबकि, 700 वर्ग फीट कारपेट एरिया के 936 फ्लैट होंगे, जिनका लागत मूल्य 23.25 लाख रुपये तय किया गया है। 800 वर्ग फीट कारपेट एरिया के 312 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 30 लाख रुपये तय की गई है।

सरयू इन्क्लेव, अवध विहार योजना
करीब 300 वर्ग फीट कारपरेट एरिया के 880 फ्लैट होंगे। कीमत करीब 12.25 लाख रुपये होगी। करीब 440 वर्ग फीट कारपेट एरिया के 528 फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत करीब 16.36 लाख रुपये होगी। जबकि, 660 वर्ग फीट कारपेट एरिया के 936 फ्लैट होंगे, जिनका लागत मूल्य 23.25 लाख रुपये तय किया गया है।

आम्रपाली इन्क्लेव, आम्रपाली योजना
करीब 300 वर्ग फीट के 180 फ्लैट होंगे। जिनका कारपेट क्षेत्रफल करीब 300 वर्ग फीट और कीमत करीब 13.50 लाख रुपये होगी। करीब 440 वर्ग फीट कारपेट एरिया के 280 फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत करीब 16.55 लाख रुपये होगी। जबकि, 660 वर्ग फीट कारपेट एरिया के 372 फ्लैट होंगे, जिनका लागत मूल्य 27 लाख रुपये तय किया गया है।

एलडीए ने भी शुरू किया रजिस्ट्रेशन

11000 home for lucknow by UP govt.

जनेश्वर एन्क्लेव, सेक्टर-जे (विस्तार), जानकीपुरम के अंतर्गत फ्लैटों के आवंटन के लिए पंजीकरण दो मई से एक जून तक खुलेगा। इनका क्षेत्रफल 65 वर्ग मीटर से लेकर 160 मीटर तक होगा। क्षेत्रफल कुछ बढ़ाया भी जा सकता है।

इसमें 25 लाख रुपये कीमत के 120 फ्लैट (1 बीएचके), 50 से 60 लाख रुपये कीमत के 138 फ्लैट (2 बीएचके) और 60 से 70 लाख रुपये कीमत के 235 फ्लैट (थ्री बीएचके) बेचे जाएंगे।

फ्लैटों की कुल संख्या करीब 500 है। इस योजना में भी पंजीकरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। 18 महीने में इनकी किस्तें भरनी पड़ेगी। जबकि, इसी 18 महीने में योजना का निर्माण पूरा किए जाने का लक्ष्य प्राधिकरण ने तय किया है।

इस योजना के आसपास भी एलडीए सृष्टि, संस्कृति और सरगम अपार्टमेंट योजनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। टेंडर प्रक्त्रिस्या शुरू हो चुकी है।

इसके अलावा रिवर व्यू एन्क्लेव, ग्रीनवुड अपार्टमेंट, गोमती नगर विस्तार, सनराइज अपार्टमेंट कानपुर रोड, वनस्थली अपार्टमेंट गोमती नगर, परिजात अपार्टमेंट, विक्त्रसंत खंड, गोमती नगर, सरगम अपार्टमेंट, कुर्सी रोड, जानकीपुरम के अंतर्गत रिक्त करीब एक हजार फ्लैटों के आवंटन के लिए पंजीकरण पांच मई से 20 मई तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

इन फ्लैटों की कीमत 35 लाख से लेकर 70 लाख रुपये के बीच में हैं। इनका पंजीकरण पांच से 20 मई के बीच खोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed