फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   110 bigha land sold to land mafiya.

UP News: सरकारी जमीन बेचने में पांच पीसीएस अफसर फंसे, 110 बीघा सरकारी जमीन भूमाफिया को बेची

Wed, 31 May 2023 12:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 May 2023 12:02 PM IST
सार

राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर 110 बीघा जमीन भूमाफिया को बेचने के मामले में 35 अधिकारियों-कर्मचारियों की गर्दन फंस गई है। जांच के बाद इनके नाम जिला प्रशासन को भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
110 bigha land sold to land mafiya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई के लिए पहचान बन चुके सरोजनीनगर के भटगांव के राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर करीब 110 बीघा सरकारी जमीन भू-माफिया को बेच दिए जाने के मामले में 35 अधिकारियों-कर्मचारियों की गर्दन फंस गई है। जिला प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए शासन को इनके नाम भेजे हैं। वर्ष 2020 से 2022 के बीच सरोजनीनगर में इन अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती रही और जमीन बेचने में इनकी सांठगांठ सामने आई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शासन से जमीन घोटाले में शामिल रहे लोगों के नाम मांगे गए थे। इनकी सूची तैयार कर भेज दी गई है। इस घोटाले में पांच पीसीएस अफसरों के साथ ही लेखपाल, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, बाबू, रिकॉर्ड रूम केयर टेकर दोषी पाए गए हैं। दोषी पाए गए एसडीएम व एसीएम के खिलाफ कार्रवाई शासन से होनी है। हालांकि, जिन पांच अफसरों के नाम भेजे गए हैं, उनमें से दो ने कहा है कि उनकी तैनाती बहुत थोड़े दिनों के लिए हुई थी। दोनों ने यह भी कहा है कि तैनाती के दौरान जमीन से जुड़ी किसी फाइल पर उन्होंने कोई अनुमोदन नहीं किया था। इन दलीलों के साथ उन्होंने नियुक्ति विभाग में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जांघों के बीच दबाकर ले जा रहे थे पौने चार-चार किलो सोना, कस्टम ने ऐसे दबोचे, अंडरवियर...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईपीएस विजय कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी ने दिया आदेश


जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक जांच में दोषी पाए गए एसडीएम व एसीएम स्तर के पीसीएस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नियुक्ति विभाग से होनी है। वहीं, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार के खिलाफ राजस्व परिषद से कार्रवाई होगी। इसकी जांच प्रयागराज मंडलायुक्त को दी गई है। वहीं बाबू, रिकॉर्ड रूम केयर टेकर के खिलाफ कार्रवाई जिला प्रशासन खुद करेगा। यह कार्रवाई राजस्व परिषद की कार्रवाई पर निर्भर करेगी। अब शासन के निर्देश पर सभी आरोपियों को चार्जशीट दी जाएगी। इसपर वे अपना पक्ष रख सकेंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला
सरोजनीनगर के भटगांव में 52 किसानों को 110 बीघा जमीन पट्टे पर दी गई। हैरत की बात यह है कि इन किसानों के पक्ष में रिकॉर्ड में कोई पट्टा आदेश नहीं होने के बाद भी सांठगांठ से इन जमीनों को असंक्रमणीय से संक्रमणीय में दर्ज कर दिया गया। इसके बाद यह जमीनें भू-माफिया को बेच दी गईं। डिफेंस कॉरिडोर आने पर यूपीडा से भारी भरकम मुआवजा भी भू-माफिया ने ले लिया। डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई आने के बाद यहां जमीन की कीमतें बढ़ीं। जून 2022 में तत्कालीन डीएम अभिषेक प्रकाश ने इसी मामले में राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह को निलंबित करते हुए तहसील के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed