फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 teams of Jamati people spread Corona Virus in Lucknow.

लखनऊ आए जमातियों की 11 टीमों ने फैलाया संक्रमण, कहीं ये साजिश तो नहीं... जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Apr 2020 03:40 PM IST
ishwar ashish विवेक त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Apr 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
11 teams of Jamati people spread Corona Virus in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने के पीछे जमातियों की 11 टीमें थीं। सभी टीमें कैसरबाग की मरकज मस्जिद में आयोजित धार्मिक जलसे में आई थीं, जहां से ज्यादातर लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। जलसे के बाद टीमें शहर की अलग-अलग मस्जिदों में ठहरीं और वायरस अन्य लोगों में फैलाया।

विज्ञापन


पुलिस और खुफिया विभाग की छानबीन में यह सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। अब खुफिया विभाग के अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि जमातियों की 11 टीमों और वायरस संक्रमण फैलने के पीछे कोई साजिश तो नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैसरबाग की मरकज मस्जिद में धार्मिक जलसे में बांग्लादेश, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के 24 नागरिकों के अलावा दिल्ली, सहारनपुर, गोंडा, बस्ती, हरिद्वार, जयपुर और हरियाणा से आए जमाती शामिल हुए थे। यह जमाती अलग-अलग 11 टीम के रूप में यहां आए थे। जलसे के बाद सभी अलग-अलग मस्जिदों में ठहरने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के नागरिक मरकज मस्जिद में ही रुके जबकि बांग्लादेश के जमातियों को काकोरी की जामा मस्जिद और मड़ियांव की मकवा मस्जिद में ठहराया गया था। विदेशी जमातियों के पकड़े जाने और उनसे पूछताछ के बाद ही पुलिस ने सदर की अली जान मस्जिद में ठहरे सहारनपुर के 12 जमातियों को पकड़कर उनके सैंपल लेने के साथ ही सभी को क्वारंटीन कराया था।

अगर ये साजिश है तो इसके पीछे कौन...

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर के जमातियों के जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गहराई से पूछताछ की गई तब धार्मिक जलसे में जमातियों की 11 टीमें आने का खुलासा हुआ।

इसके बाद पुलिस ने अपना ऑपरेशन शुरू किया और तालकटोरा के आलमनगर स्थित पीर बक्का मस्जिद, कैसरबाग की रहमानी मस्जिद, गोमतीनगर के उजरियांव की दादा मियां मस्जिद से अलग-अलग प्रदेश व शहरों के जमाती पकड़े गए।

पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मरकज मस्जिद में हुए जलसे और वहां से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का आपस में कोई संबंध तो नहीं? अगर वायरस का संक्रमण किसी साजिश के तहत फैलाया गया है तो इसके पीछे कौन है?

1200 से अधिक मस्जिदों और मदरसों में गए थे जमाती

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धार्मिक जलसे में शामिल होने आई जमातियों की 11 टीमें राजधानी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की 1200 से अधिक मस्जिदों व मदरसों में गई थीं। पुलिस टीमों ने इन सभी मस्जिदों और मदरसों की छानबीन की है। यहां ठहरे लोगों की जांच के साथ ही सभी को क्वारंटीन कराया गया है।

जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों में से कई का पता चल चुका है जबकि बड़ी संख्या में ऐसे लोग अब भी बाहर घूम रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed