फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 places declared no parking zone in Lucknow city.

Lucknow: लखनऊ के 11 मार्ग नो-पार्किंग जोन घोषित, अगर गाड़ी खड़ी की तो लगेगा भारी जुर्माना, रेट लिस्ट जारी

Sat, 15 Jul 2023 01:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Jul 2023 01:39 PM IST
सार

लखनऊ में एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाने के बाद यातायात पुलिस सख्ती शुरू करेगी और नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
11 places declared no parking zone in Lucknow city.
हजरतगंज में सड़क किनारे ऐसे खड़े रहते हैं वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ को जाममुक्त कराने के लिए नई मुहिम शुरू की गई है। इसमें विधानसभा मार्ग सहित शहर के प्रमुख 11 जगहों को नो-पार्किंग जोन घोषित किया है। अब इन पर वाहन नहीं खड़े हो सकेंगे। ऐसा किया तो क्रेन से वाहन उठा लिए जाएंगे। इसकी बकायदा फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। इसके बाद वाहन मालिक से जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस एक सप्ताह जागरूकता अभियान चलाने के बाद यह सख्ती शुरू करेगी। यह जानकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन


जेसीपी के मुताबिक जाम की समस्या को लेकर राजधानी के प्रमुख मार्गों का सर्वे किया गया। इनमें से ज्यादातर में बेतरतीब पार्किंग ही वजह निकली। नगर निगम के क्रेन की सुविधा बंद करने से दिक्कत बढ़ गई है। निरीक्षण रिपोर्ट के बाद प्रमुख 11 मार्गों को पूरी तरह से नो-पार्किंग जोन बनाया गया है। शनिवार से यातायात पुलिस की टीम इसे लेकर जागरूकता अभियान शुरू होगा। फिर एक सप्ताह बाद सख्ती से कार्रवाई करेगी। नो-पार्किंग से वाहन उठाने के लिए दस क्रेनों का इंतजाम किया गया है। साथ ही दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इनमें से एक में यातायात पुलिसकर्मी तो दूसरे में क्रेन संचालन एजेंसी के कर्मचारी बैठेंगे। इसकी 24 घंटे रिकॉर्डिंग की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने ईमानदार व्यापारियों को भी बना दिया टैक्स चोर, ये हो रही मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंगाई पर वार: लखनऊ में मोबाइल वैन से बिकेगा टमाटर, शहर की 11 जगहों पर आधे दामों पर होगी बिक्री


कंट्रोल रूम भेजेंगे फोटो और वीडियो
जेसीपी के मुताबिक नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा मिला तो पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम से इसकी उद्घोषणा की जाएगी। कुछ देर इंतजार के बाद भी वाहन नहीं हटाया गया तो उसे क्रेन से उठवा लिया जाएगा। पुलिसकर्मी इसकी फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाकर तुरंत कंट्रोल रूम को भेजेंगे। ट्रैफिककर्मी कंट्रोल रूम पर रोजाना आंकड़ा अपडेट करेंगे। अगर किसी ने कहा कि पार्किंग में गाड़ी खड़ी थी तो उसकी जांच कर व्यक्ति को वीडियो और फोटो भेजे जाएंगे।

जेसीपी के मुताबिक गाड़ी छोड़ने का अधिकार सिर्फ पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त के पास ही होगा। यह नियम यूपी मोटर नियम 1998 के तहत लागू किया गया है। इसमें नियम 178 के तहत नगर निगम के क्षेत्र में एसपी और उसके बाहर आरटीओ के पास पावर है। बताया कि नो-पार्किंग स्थल के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए साइन बोर्ड लगाया जाएगा। साथ ही उनके सुझावों पर और भी जगहों को नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा।

शुल्क और टोल फ्री नंबर जारी

जेसीपी ने बताया कि उठाए गए चार पहिया वाहन का 1100, तीन पहिया का 800 और दो पहिया वाहन का 700 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान किसी प्रकार की जानकारी या दिक्कत आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 और क्रेन संचालन एजेंसी के कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1800-120-0428 पर संपर्क कर सकते हैं। जेसीपी ने बताया कि जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा और अतिक्रमण है। ई-रिक्शा का रूट तय करने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। अतिक्रमण भी बड़ी परेशानी है। इन दोनों समस्याओं पर काम करने के बाद ही कुछ राहत मिल सकेगी।

इन मार्गों पर नहीं खड़े होंगे वाहन
- विधानसभा के चारों तरफ का रास्ता
- गौतमपल्ली चौराहे से हजरतगंज एवं अटल चौराहे से मेफेयर तक
- अल्का तिराहे से सेंट फ्रासिंस स्कूल से होकर सहारागंज तिराहे तक
- गोल्फ चौराहे से वीवीआईपी गेस्ट हाउस तक
- हुसैनगंज/नाका : बापू भवन चौराहे से बर्लिंग्टन से रविन्द्रालय से नत्था तिराहे तक
- आलमबाग : आलमबाग बस अड्डा के सामने सड़क पर
- चौक: घंटाघर से बड़ा इमामबाड़ा तक
- दुबग्गा : दुबग्गा तिराहे से छन्दौईया तिराहे तक
- विभूतिखंड: कमता तिराहे से बीबीडीयू तक मुख्य मार्ग
- गोमतीनगर: हुसड़िया चौराहे से हनीमैन चौराहे तक
- महानगर : निशातगंज/गुड्स बेकरी चौराहे के सामने मुख्य मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed