फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 judicial officer and finance officer transferred in up

यूपी के 11 जिलों में न्यायिक अधिकारियों की तैनाती, 11 वित्त अधिकारी भी बदले

Wed, 07 Aug 2019 10:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 07 Aug 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
11 judicial officer and finance officer transferred in up
up govt
प्रदेश के 11 जिलों में वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण में पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महा निबंधक की संस्तुति पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंहल ने बुधवार को पीठासीन अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


आजमगढ़ के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश विवेक सांगल को हाथरस, मेरठ में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अब्दुल शाहिद को जालौन, आजमगढ़ में एससी/एसटी के विशेष न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव को हरदोई, कानपुर नगर के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश रजत सिंह जैन को मुरादाबाद, हमीरपुर के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संजीव फौजदार को गोंडा, बस्ती के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार (दशम) को पीलीभीत, गोरखपुर के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश विरजेंद्र कुमार सिंह को गोरखपुर, संत कबीर नगर के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संदीप जैन को बाराबंकी, जौनपुर के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह (सप्तम) को बिजनौर, मथुरा के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा को मेरठ तथा बहराइच के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मदन पाल सिंह को कानपुर नगर में वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन

वित्त एवं लेखा सेवा के 11 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल

शासन ने वित्त एवं लेखा सेवा के 11 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। वित्त विभाग के  विशेष सचिव प्रकाश बिंदु ने बुधवार को इन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

जनजाति विकास निदेशालय में तैनात राजेंद्र कुमार उपाध्याय को सर्व शिक्षा अभियान परियोजना में वित्त अधिकारी, ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में तैनात प्रमोद कुमार सिंह को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के  वित्त नियंत्रक, पेंशन निदेशालय में तैनात धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में वित्त नियंत्रण के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

एनसीसी निदेशालय में तैनात राम प्रताप मिश्र को अपर निदेशक सामूहिक बीमा निदेशालय, लखनऊ कलेक्ट्रेट को मुख्य कोषाधिकारी संजय कुमार सिंह को संयुक्त निदेशक (सामग्री प्रबंध) डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ, गोंडा के मुख्य कोषाधिकारी संपूर्णानंद द्विवेदी को सूडा के वित्त नियंत्रण के पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा झांसी के मुख्य कोषाधिकारी दीपांकर शुक्ला को वित्त नियंत्रक, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, सर्व शिक्षा अभियान के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह को वित्त नियंत्रक पर्यटन निदेशालय, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को वित्त नियंत्रण वाराणसी विकास प्राधिकरण, राज्य कर्मचारी बीमा निदेशालय कानपुर के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी लियाकत अली को वित्त नियंत्रक राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर तथा सभी के लिए शिक्षा परियोजना के मुख्य संप्रेक्षा अधिकारी अवनीश चंद्र द्विवेदी को वित्त नियंत्रक हथकरघा निदेशालय कानपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के दीक्षित सदस्य

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की स्टैडिंग कमेटी का सदस्य नामित किया है। यह जानकारी लोकसभा सचिवालय से प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय को भेजे गए पत्र में दी गई है। प्रदेश के अलावा गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्षों को भी स्टैंडिग कमेटी का सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed