फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 IPS officers transferred in Uttar Pradesh, see the list

UP: प्रयागराज कमिश्नर तरुण गाबा फिर बने लखनऊ रेंज के आईजी, 11 आईपीएस अफसरों के तबादले

Sun, 11 May 2025 07:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 May 2025 07:11 PM IST
सार

यूपी में रविवार को 11 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। प्रशासन ने तबादलों की पूरी सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
11 IPS officers transferred in Uttar Pradesh, see the list
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने रविवार को 11 आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को फिर लखनऊ रेंज का आईजी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज का कमिश्नर बनने से पहले वह लखनऊ रेंज संभाल रहे थे। वहीं कानपुर रेंज के आईजी जोगेन्दर कुमार को प्रयागराज का नया कमिश्नर बनाया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त हरीश कुमार को कानपुर का आईजी रेंज बना दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, हाल ही में लखनऊ रेंज के आईजी बनाए गए उपेंद्र कुमार अग्रवाल का तबादला आदेश निरस्त कर अब उन्हें पीएसी मुख्यालय भेजा गया है। पीएसी मुख्यालय में तैनात आशुतोष कुमार को कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग का डीआईजी बनाया गया है। डीआईजी दूरसंचार प्रदीप गुप्ता को भी कारागार विभाग में डीआईजी बनाया गया है।
विज्ञापन


यूपीएसएसएफ में डीआईजी हेमंत कुटियाल से कारागार विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। नोएडा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त राम बदन सिंह को आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। एसपी लॉजिस्टिक्स रमेश प्रसाद गुप्ता को मुरादाबाद में 24वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। जबकि 24वीं वाहिनी के सेनानायक अमित कुमार द्वितीय को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed