{"_id":"6a99e2b69206ded4e2086ca1","slug":"11-hour-power-outage-in-dubagga-area-protest-held-by-blocking-the-road-at-midnight-lucknow-news-c-13-lko1096-1903280-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुबग्गा क्षेत्र में 11 घंटे बिजली गुल, आधी रात को सड़क जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुबग्गा क्षेत्र में 11 घंटे बिजली गुल, आधी रात को सड़क जाम कर प्रदर्शन
Fri, 04 Sep 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
दुबग्गा चौराहे पर आईआईएम रोड जाम कर प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र में बुधवार शाम तीन बजे गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार रात दो बजे बहाल हुई। करीब 11 घंटे बिजली न आने से नाराज 200 से अधिक उपभोक्ता आधी रात दुबग्गा पावर हाउस चौराहे पर सड़क पर उतर आए। बैरिकेडिंग लगाकर आईआईएम-दुबग्गा रोड जाम कर प्रदर्शन किया। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद रात दो बजे प्रदर्शनकारी हटे।
उपभोक्ता मुन्ना, शिवांशु, आकाश, रोहित आदि ने बताया कि बरी कला, बरावन कला, शाहपुर, भमरौली, मर्दापुर, फरीदीपुर, बेगरिया समेत आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बुधवार तीन बजे ठप हो गई जो बृहस्पतिवार आधी रात दो बजे चालू हुई। इससे करीब एक लाख की आबादी को परेशान होना पड़ा। मोहान रोड स्थित 33 केवी लाइन में आए फाॅल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद कर्मचारी और अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। इससे बिजली कब आएगी, इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी। नाराज उपभोक्ता बसंतकुंज उपकेंद्र पहुंचे, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद पावर हाउस चौराहे पर सड़क जाम कर अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।
इन्वर्टर भी जवाब दे गए, पानी को तरसे लोग
लंबी बिजली कटौती से घरों के इन्वर्टर जवाब दे गए। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोग पीने के पानी तक के लिए परेशान रहे। घरेलू कामकाज के साथ कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के हस्तक्षेप से हटे प्रदर्शनकारी
इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद उपभोक्ता सड़क किनारे हटे। प्रदर्शन के दौरान आईआईएम-दुबग्गा रोड पर एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा रहा।