{"_id":"68b75cd12d6b096937088055","slug":"10th-class-student-blackmailed-and-stole-jewellery-worth-rs-437-lakh-lucknow-news-c-13-lko1070-1365337-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10वीं के छात्र को ब्लैकमेल कर 4.37 लाख के जेवर हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10वीं के छात्र को ब्लैकमेल कर 4.37 लाख के जेवर हड़पे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर निवासी व्यक्ति ने 12वीं के छात्रों पर 10वीं में पढ़ने वाले उनके 16 वर्षीय बेटे को ब्लैकमेल कर 4.37 लाख रुपये के सोने के जेवर और 1.40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सोमवार को पांच नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
निजी कंपनी में कर्मचारी ने बताया कि उनका बेटा निजी स्कूल में पढ़ता है। उसी स्कूल के 12वीं के पांच छात्र अक्सर उसे डराते-धमकाते थे। आरोप लगाया कि दो माह पहले उनके बेटे को पिस्टल के बल पर शराब पिलाकर उसका वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर उससे धीरे-धीरे 1.40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपये मांगने लगे।
इसके बाद आरोपियों ने एक डेबिट कार्ड चुरा लिया और फिर उनके बेटे से उससे रुपये निकलवाकर उसका भी वीडियो बना लिया। वह किसी को कुछ बता न सके, इसलिए आरोपी छात्र व उनके साथी एसयूवी से घर की रेकी करने लगे।
विज्ञापन
जबरन पिलाया हुक्का
निजी कंपनी में कर्मचारी का यह भी आरोप है कि छात्रों ने उनके बेटे को जबरन हुक्का पिलाया और उसका वीडियो बना लिया। कुछ दिन पहले आरोपियों की एसयूवी से हादसा हो गया। पीड़ित कार चालक ने हर्जाना मांगा तो छात्र फिर उनके बेटे को ब्लैकमेल करने लगे। बात न मानने पर चोरी के कार्ड से रकम निकालने वाला वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे डरकर उनके बेटे ने लॉकर में रखे सोने के जेवर दे दिए। जब पत्नी ने तीज पर गहने पहनने के लिए लॉकर खोला तो मामले का पता चला। एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद के मुताबिक पीड़ित को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। विवेचना के साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।