फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.09 lakh elderly people are waiting for pension for four months

Lucknow News: 1.09 लाख बुजुर्गों को चार माह से पेंशन का इंतजार

Fri, 04 Aug 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
1.09 lakh elderly people are waiting for pension for four months
आधार लिंकअप न होने से फंसी वृद्धावस्था पेंशन
विज्ञापन

पैसा न मिलने से हो रही परेशानी, ट्रायल अंतिम दौर में
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बुजुर्गों के बुढ़ापे का सहारा बनी वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान बीते चार माह से बंद पड़ा है। आधार लिंकअप न हो पाने से जिले के करीब 1.09 लाख वृद्धों की पेंशन राशि खाते में नहीं आ रही। पेंशन राशि न मिलने से इसके सहारे जीवन बसर करने वाले गरीब बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी तरफ विभागीय जिम्मेदार आधार आधारित पेंशन भुगतान की प्रक्रिया में जुटा है। इसके लिए निदेशालय स्तर पर चल रहा ट्रायल अंतिम दौर में है। भरोसा जताया गया है कि अगस्त माह के अंत तक सभी बुजुर्गों की पेंशन उनके खाते में पहुंच जाएगी। पिछले डेढ़ साल से वृद्धावस्था पेंशन में आधार प्रमाणीकरण का काम चल रहा हैं। जिन वृद्धों के खातों में आधार प्रमाणीकरण का काम पूरा हो चुका है, उन्हें पिछले मार्च माह तक की पेंशन का भुगतान हो चुका है। बीते चार माह की बकाया पेंशन राशि का भुगतान भी सीधे खाते में होगा।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में समाज कल्याण विभाग ने आधार आधारित पेंशन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस व्यवस्था के तहत पेंशनरों के आधार में जो मोबाइल नंबर व खाता होगा, उसी बैंक खाते में पेंशन जाएगी। आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया पिछले चार साल में भी पूरी न होने के कारण पेंशनरों को पेंशन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह पेंशन में एक हजार रुपये
पेंशनरों को हर माह एक हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन के रूप में उनके खातों में पहुंचता है, लेकिन पिछले अप्रैल माह से पेंशन न मिलने से बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमाम वृद्धजन पेंशन के भरोसे ही हैं, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है।

वृद्धावस्था पेंशन के मानक
वृद्धावस्था पेंशन के लिए परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पेंशन के लिए उम्र 60 साल से ज्यादा होनी चाहिए। पात्र प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र का आवेदन के साथ लिंक होना चाहिए। आधार के माध्यम से ही खातों में पेंशन पहुंचेगी।


जिले में वृद्ध पेंशनर
ब्लॉक पेंशनर
अमावां 4582
बछरावां 6081
राही 7285
डलमऊ 7985
गौरा 4307
डीह 4527
हरचंदपुर 5489
जगतपुर 4772
सतांव 6179
खीरों 9714
लालगंज 6618
महराजगंज 5583
छतोह 4880
सलोन 7193
सरेनी 10510
शिवगढ़ 6702
ऊंचाहार 4650
रोहनियां 2550
कुल 1,09,607
इनसेट
वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान आधार लिंकअप के बाद होना है। इसी कारण पेंशन राशि लाभार्थी के खाते में पहुंचने में देरी हो रही है। मार्च के बाद पेंशन मिलनी है। जिले स्तर से सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। माह के अंत तक पेंशन राशि खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगी।
डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed