फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10.85 lakh voters on the list; 25,000 fake names removed in two rounds.

Lucknow News: सूची में 10.85 लाख मतदाता, दो बार में हटे 25 हजार फर्जी नाम

Wed, 10 Jun 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
10.85 lakh voters on the list; 25,000 fake names removed in two rounds.
पंचायत चुनाव।
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत (ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत) की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को होना है। लखनऊ की मतदाता सूची में 10.85 लाख मतदाताओं के नाम हैं। सत्यापन के बाद मतदाता सूची से दो बार में 25 हजार से अधिक फर्जी नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण-2025 की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लखनऊ की मतदाता सूची में 10,85,180 मतदाता हैं। इनमें 5,25,096 महिला और 5,60,084 पुरुष मतदाता हैं। अनंतिम सूची जारी होने के बाद आए दावे-आपत्तियों का निस्तारण कर आयोग ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 की तुलना में इस मतदाता सूची में मतदाताओं का आंकड़ा करीब 30 हजार अधिक है। वर्ष 2021 की मतदाता सूची में 10.55 लाख नाम थे। पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में एक लाख से अधिक नए नाम तो जोड़े गए, मगर सूची से हटाए गए मृतक और फर्जी नामों का आंकड़ा भी एक लाख के करीब ही रहा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि 10 जून को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 24,196, बाद में हटाए गए 1342 नाम
पुनरीक्षण अभियान के दौरान 24,196 डुप्लीकेट नाम हटाए गए थे। बाद में आयोग से भेजे गए 3.89 लाख डुप्लीकेट, मिलते-जुलते आदि नामों का सत्यापन कराया गया। इसके बाद 1,342 नाम और हटाए गए। वहीं, 1,25,846 नए नाम जोड़े गए। मृतक व अन्य को मिलाकर 78,280 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया।

इस ब्लॉक में इतने मतदाता
गोसाईंगंज 163,365
मोहनलालगंज 180,639
मलिहाबाद 150,904
माल 147,132
चिनहट 38,782
काकोरी 101,718
बख्शी का तालाब 179,164
सरोजनीनगर 123,476

आंकड़ों में मतदाता और मतदान केंद्र
कुल मतदाता : 10,85,180
महिला मतदाता : 5,25,096
पुरुष मतदाता : 5,60,084
मतदान केंद्र : 639
मतदेय स्थल : 1,767
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed