फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   106 JE and 104 AE transferred in PWD while decision not to transfer BSA till further orders

UP News: पीडब्ल्यूडी में 106 जेई और 104 एई का तबादला, अगले आदेश तक बीएसए के तबादले नहीं करने का निर्णय

Mon, 16 Jun 2025 10:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 10:41 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पीडब्ल्यूडी में 106 जेई और 104 एई का तबादला किया गया है। वहीं बीएसए के तबादले अगले आदेश तक नहीं करने का निर्णय लिया गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरी डिटेल...

विज्ञापन
106 JE and 104 AE transferred in PWD while decision not to transfer BSA till further orders
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पीडब्ल्यूडी में 106 अवर अभियंताओं और 104 सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया है। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, 36 एक्सईएन और एक मुख्य अभियंता भी स्थानांतरण नीति के दायरे में आ रहे हैं, लेकिन उनका तबादला बाद में किया जाएगा। यहां बता दें कि पीडब्ल्यूडी मंत्रालय सीएम के पास ही है, इसलिए 15 जून के बाद भी यहां तबादला करने में कोई समस्या नहीं आएगी।

विज्ञापन

वन विभाग में बाबुओं का तबादला

वन मुख्यालय पर एक ही कार्यालय में लंबे समय से जमे 10 बाबुओं को हटाया गया है, जबकि स्थानांतरण नीति के दायरे में आ रहे शेष बाबुओं के पटल परिवर्तन का आदेश दिया गया है। फील्ड में वन संरक्षकों के प्रस्ताव पर 25 बाबुओं को हटाया गया है, जबकि यहां भी स्थानांतरण नीति के दायरे में आ रहे बाबुओं का पटल परिवर्तन किया गया है। सभी ट्रांसफर विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी के अनुमोदन से किए गए हैं।

विज्ञापन

बीएसए के तबादले अगले आदेश तक नहीं करने का निर्णय

इसके अलावा प्रदेश में शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण, स्कूल चलो अभियान सहित विभिन्न विभागीय कार्यों/कार्यक्रमों के सुचारु संपादन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के तबादले अगले आदेश तक नहीं होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारियों का स्थानांतरण अग्रिम आदेशों तक नहीं करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि रविवार को इस सत्र के तबादले की आखिरी तिथि होने की वजह से काफी लोग तबादले की उम्मीद लगाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed