{"_id":"5cd46edfbdec22070518c77f","slug":"101557425887-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में आग लगने से 11 मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में आग लगने से 11 मकान जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गांवों में आग लगने से 11 मकान जले
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खटवर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से छह मकान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हुई है।
वहीं, बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकशिवपुर गांव में बृहस्पतिवार को आग लगने से पांच मकान जल गए। दोनों गांवों में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। दोनों अग्निकांडों में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खटवर गांव निवासी रामशरण की पशुशाला में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। जब तक लोगों को आग लगने की जानकारी हुई तब तक छह मकान उसकी चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि आग से रामबहादुर, रामकुमार, छोटलाल, सियाराम, राम पियारे समेत छह लोगों के मकान जले हैं। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी।
वहीं बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकशिवपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे रामावती पत्नी रामदेव के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
इस दौरान आग ने गांव के ही सरजू प्रसाद, गंगाप्रसाद, राम केवल और राम लखन के मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से रामावती की एक पड़िया की मौत हो गई।