फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बीएलओ पहुंचे, मगर वोटर नहीं

बीएलओ पहुंचे, मगर वोटर नहीं

Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीएलओ पहुंचे, मगर वोटर नहीं
सीतापुर। चुनाव आयोग के फरमान पर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में चलाए गए मतदाता सूचियों के वेरीफिकेशन अभियान में बूथों पर बीएलओ तो उपस्थित मिले, लेकिन लोग नहीं पहुंचे। हालांकि यह पूरा दिन इनके आने का इंतजार करते हैं। कुछ बूथों पर इक्का-दुक्का लोग जरूर पहुंचे।
विज्ञापन

वैसे तो हर चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के अपडेशन का अभियान चलाया जाता है। लेकिन पिछले कई बरसों से यह अभियान लगातार चल रहा है। ताकि मतदाता सूचियों को दुरुस्त कर उन्हें फोटोयुक्त बनाया जा सके। अभी हाल ही में चुनाव आयोग ने एक बार फिर पहली जून से मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत बूथ लेबल अफसर लगाए गए हैं। यह बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं सूचियों का सत्यापन कर रहे हैं। यही नहीं रविवार को बूथों पर उपस्थित रहकर बीएलओ मतदाता सूचियों का वेरीफिकेशन कर रहे हैं। रविवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के कई बूथों का अवलोकन किया। यहां के अधिसंख्य बूथों पर बूथ लेबल अफसर तो उपस्थित मिले। लेकिन मतदाता नदारद पाए, हालांकि यह बीएलओ बूथों पर बैठकर इनके आने की प्रतीक्षा करते नजर आए।
विज्ञापन


बूथों पर निभाई महज औपचारिकता
जहांगीराबाद ( सीतापुर)। चुनाव के फरमान पर रविवार को बिसवां विकास खंड के ग्राम पंचायत जहांगीराबाद में श्री राम मनोहर श्रीवास्तव स्मारक विद्यालय के प्रांगण में औपचारिक खुली बैठक का आयोजन कर जहांगीराबाद के सभी बीएलओ ने उपस्थित होकर मतदाता सूचियों को सही करने का काम किया। बिना पूर्व सूचना के आयोजित इस खुली बैठक में मात्र औपचारिकता निभाई गई। खुली बैठक में पहले से सूचना न होने तथा अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण बहुत कम लोग ही बैठक में दिखाई दिए। समस्त बीएलओ ने उपस्थित लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई तथा मृतकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर बीएलओ सुनीता वर्मा, शीला श्रीवास्तव, अफरोज जहां, नीलम वर्मा, शिवरानी वर्मा व फिरोज आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed